हरियाणा के जींद में कोरोना का कहर, 16 घंटों में 17 संक्रमित मरीजों की मौत, इसमें 10 महिलाएं
कोरोना संक्रमण की खतरनाक लहर हरियाणा के जींद में देखने को मिल रही। सोमवार को 17 संक्रमितों की मौत हो गई। इसमें 10 महिलाएं हैं। 26 दिनों में 72 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। एक्टिव केसों का आंकड़ा पहुंचा 2455।
जींद, जेएनएन। जींद में कोरोना की स्थिति खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। जिले में 16 घंटों में 17 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दस महिलाएं शामिल है। गई। कोरोना पॉजिटिव से मरने वालों का आंकड़ा बढऩे से स्वास्थ्य विभाग की चिंता को बढ़ा दिया है और तमाम प्रयास करने के बावजूद मौत के आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। शहर के नागरिक अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों के बेड फुल हो गए हैं।
नागरिक अस्पताल में सोमवार सुबह 113 कोरोना पॉजिटिव दाखिल हैं और सभी को ऑक्सीजन पर रखा गया है, लेकिन शरीर में ऑक्सीजन की कमी के कारण सांसें टूट रही है। कोरोना से मरने वालों में 15 लोग 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के हैं। अप्रैल माह के 26 दिनों में अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक कुल 172 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को सफीदों गेट निवासी 74 वर्षीय एक व्यक्ति, 58 वर्षीय एक व्यक्ति, शिव कालोनी निवासी 64 वर्षीय महिला, जुलाना निवासी 28 वर्षीय व्यक्ति 24 अप्रैल को सर्वोदय अस्पताल में उपचाराधीन था। जिसकी रविवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। सुभाष नगर निवासी 53 वर्षीय महिला, गांव बोहतवाला निवासी एक महिला, आदर्श कालोनी सफीदों निवासी एक महिला, गांव उझाना निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति, रोहतक रोड निवासी 58 वर्षीय महिला, गांव पेगां निवासी एक महिला, शिव कालोनी निवासी 68 वर्षीय महिला, संत नगर निवासी 74 वर्षीय महिला, स्कीम नम्बर 19 निवासी 55 वर्षीय महिला, रागडान मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय महिला, गांव बराह कलां निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति, राज नगर निवासी 76 वर्षीय व्यक्ति, कैथल रोड निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। मरने वालों में अधिकतर नागरिक अस्पताल के कोविड वार्ड में दाखिल थे। मृतक लोगों के स्वास्थ्य कर्मियों ने कोविड-19 नियमों के तहत अंतिम संस्कार करवा दिए।
महिला चिकित्सक सहित 487 मिले पॉजिटिव
जींद में सोमवार को 2661 सैंपलों की रिपोर्ट में 487 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसमें अर्बन एस्टेट की एक महिला चिकित्सक, डीसी कालोनी के दो लोग शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव के संपर्क में आए 822 लोगों की पहचान की और उनके सैंपल लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में एक्टिव केसों की संख्या 2455 पहुंच गई है। अब तक 168 कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है। सिविल सर्जन डा. मनजीत सिंह ने बताया कि सैंपलों की संख्या को बढ़ाने पर फोकस है। सोमवार को 1274 लोगों के सैंपल लिए गए। अब तक दो लाख 14 हजार 173 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: कोरोना महामारी के बीच आई नई मुसीबत, ऑक्सीजन भी होने लगी चोरी, पानीपत रिफाइनरी का टैंकर ले उड़े चोर
यह भी पढ़ें: 'सॉरी' लिखकर चोर ने लौटाई कोरोना वैक्सीन, हरियाणा में सामने आया चौकाने वाला मामला
यह भी पढ़ें: हरियाणा के जींद में लस्सी में गिरी छिपकली, पीने से 2 की मौत, 5 की हालत गंभीर
यह भी पढ़ें: बेटी पूरे कर रहे टैक्सी चालक पिता के ख्वाब, भाई ने दिया साथ तो कामयाबी को बढ़े हाथ
यह भी पढ़ें: पानीपत में बढ़ रहा कोरोना, बच्चों को इस तरह बचाएं, जानिये क्या है शिशु रोग विशेषज्ञ की सलाह
यह भी पढ़ें: चोट से बदली पानीपत के पहलवान की जिंदगी, खेलने का तरीका बदल बना नेशनल चैंपियन