मंडियों में 1509 धान की आवक शुरू
जागरण संवाददाता पानीपत मंडियों में धान की आवक शुरू हो गई है। पहले दिन पानीपत और बाबर
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 08:50 AM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 08:50 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत : मंडियों में धान की आवक शुरू हो गई है। पहले दिन पानीपत और बाबरपुर मंडी में 430 क्विंटल धान की आवक हुई। 1509 किस्म की धान की आवक हो रही है। इसे निजी मिलर खरीद करते हैं। मंडियों में सुबह धान को सुखाया गया। शाम को खरीद हुई। मार्केट कमेटी के सचिव एनके मान ने जागरण को बताया कि दोनों मंडियों में 430 क्विंटल धान खरीद हुई। भाव 1881 से लेकर 2021 रुपये क्विंटल रहा। पीआर धान की सरकारी खरीद होती है।
गत वर्ष की तुलना में भाव काफी मंदा रहा। बीते वर्ष 2800 रुपये क्विटल तक 1509 किस्म का धान बिका था। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार धान की आवक पहले ही शुरू हो गई। गत वर्ष 15 सितंबर के बाद धान की आवक होना शुरू हुआ था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें