Move to Jagran APP

वर्ष 2019 की तुलना में पानीपत जिले में बढ़े 1.28 फीसद मतदाता

अब कुल मतदाता आठ लाख 56 हजार 608 हैं। राजनीतिक दल आधी आबादी को कम आंकने की भूल न करें। महिला मतदाताओं की संख्या 46.30 फीसद है। पानीपत शहर एकमात्र सीट हैं जहां 410 वोटर्स घटे हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Feb 2021 07:19 AM (IST)Updated: Wed, 03 Feb 2021 07:19 AM (IST)
वर्ष 2019 की तुलना में पानीपत जिले में बढ़े 1.28 फीसद मतदाता
वर्ष 2019 की तुलना में पानीपत जिले में बढ़े 1.28 फीसद मतदाता

राज सिंह, पानीपत

loksabha election banner

देशवासियों ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस सेलिब्रेट किया है। उधर, जिला निर्वाचन कार्यालय ने भी मतदाता संख्या के नए आंकड़े अपडेट किए हैं। वर्ष-2019 में हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में 15 जनवरी-2021 तक जिले में 11 हजार 15 मतदाता बढ़े हैं। अब कुल मतदाता आठ लाख 56 हजार 608 हैं। राजनीतिक दल आधी आबादी को कम आंकने की भूल न करें। महिला मतदाताओं की संख्या 46.30 फीसद है। पानीपत शहर एकमात्र सीट हैं, जहां 410 वोटर्स घटे हैं।

यह है मौजूदा स्थिति

विधानसभा कुल पुरुष फीसद महिला फीसद अन्य

पानीपत ग्रामीण 244593 132370 54.12 112220 45.88 03

पानीपत शहर 219898 117026 53.22 102868 46.78 04

इसराना एससी 178166 95486 53.59 82678 46.40 02

समालखा 213951 115102 53.80 98841 46.20 08 किस आयु के कितने मतदाता

आयु संख्या

18-19 9210

20-29 183580

30-39 228158

40-49 166339

50-59 133327

60-69 80776

70-79 38282

80- 17016 वर्ष 2019 की तुलना में वृद्धि

विधानसभा वर्ष 2021 वर्ष 2019 बढ़े और घटे

पानीपत ग्रामीण 244593 241992 2601

इसराना एससी 178166 174331 3855

समालखा 213951 208962 4989

पानीपत शहर 219898 220308 - 410

कुल 856608 845593 11015 आंकड़े एक नजर में

वर्ग कुल फीसद

पुरूष 459984 53.70

महिला 396607 46.30

अन्य 17 यूं घटे शहर में मतदाता

वर्ष 2019 की तुलना में 15 जनवरी 2021 तक 410 मतदाता घटे हैं। इसकी बड़ी वजह डबल-ट्रिपल वोटों की छंटनी बताई गई है। कुछ ग्रामीणों ने भी दो जगह वोट बनवाई हुई थी। ये बनवा सकते हैं मतदाता पहचान पत्र

भारतीय नागरिक और आयु 18 वर्ष या इससे अधिक हो। ऐसा व्यक्ति जिला निर्वाचन कार्यालय जाकर वहां से फॉर्म ले सकता है। फॉर्म भरने के बाद कार्यालय या एरिया के बीएलओ के पास जमा कराएं। मतदाता पहचान पत्र बनाने का कार्य चलता रहता है। मतदाता के अधिकार

सभी मतदाताओं को चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशियों के चुनाव घोषणा पत्र,वित्तीय लेखा-जोखा और अपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में जान सकता है। भारतीय संविधान में धारा 19 के अंतर्गत नागरिकों को ये अधिकार दिया गया है। वर्ष 2011 में हुई शुरुआत

देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस बनाने की शुरुआत 2011 हुई। यह हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन जिला प्रशासन और सामाजिक संगठनों की ओर से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी होता रहा है। नंबरिग

198 गांव

04 विधानसभा

05 तहसील

01 नगर निगम

01 नगर पालिका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.