Move to Jagran APP

जिलास्तरीय समारोह में 128 मेधावी बेटियों को किया सम्मानित

राजकीय कन्या स्कूल मतलौडा में शिक्षा विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलास्तरीय सम्मान समारोह हुआ। शिक्षा खेल व सांस्कृतिक क्षेत्र में अव्वल छात्राओं व सशक्त प्राचार्या को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 06:40 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 06:40 AM (IST)
जिलास्तरीय समारोह में 128 मेधावी बेटियों को किया सम्मानित
जिलास्तरीय समारोह में 128 मेधावी बेटियों को किया सम्मानित

संस, मतलौडा-थर्मल : राजकीय कन्या स्कूल मतलौडा में शिक्षा विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलास्तरीय सम्मान समारोह हुआ। शिक्षा, खेल व सांस्कृतिक क्षेत्र में अव्वल छात्राओं व सशक्त प्राचार्या को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बृजमोहन गोयल रहे। विशिष्ट अतिथि डीपीसी कौशल्या आर्य रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईओ मनीष गुप्ता ने की। मंच संचालन अध्यापिका रश्मि ने किया। प्राचार्य रणधीर सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

loksabha election banner

डीईओ रमेश कुमार ने कहा कि बेटियों को अपनी रुचि अनुसार क्षेत्र चुनकर मेहनत करनी होगी। अपने स्वास्थ्य व शिक्षा के प्रति सचेत रहना होगा, तभी महिला सशक्त हो सकती है। डीईईओ बृजमोहन गोयल ने कहा कि एक सशक्त महिला बनने के लिए मेहनत बहुत जरूरी है। कामयाबी के लिए प्रयास भी खुद ही करना पड़ता है। समाज निर्माण एवं मानव जीवन में सृजन महिलाओं से होता है। समाज को मजबूती देने में आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। प्राचार्य रणधीर सिंह ने स्कूल की उपलब्धियां सभी के सामने रखी। कार्यक्रम में छात्राओं ने गीत, हरियाणवी नृत्य व कविता पाठ गायन की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर सुमन दीक्षित, कौशल्या देवी, रोहित, अनिता, रजनी, हितेश, पूनम, एबीआरसी मीमांसा, आशु, अनिता व स्टाफ़ सदस्य मौजूद रहे।

इनको किया सम्मानित

कार्यक्रम में कक्षा 10वीं व 12 वीं की मेधावी छात्राओं के साथ सांस्कृतिक, खेल व कला क्षेत्र में अव्वल रहने वाली 128 बेटियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न स्कूलों की प्राचार्या विभा वत्स, अनिता डागर, मीनू चौधरी, कुसुम बंसल, अलका रानी के साथ मौलिक मुख्याध्यापिका मीनाक्षी देवी व एसएमसी प्रधान को सशक्त महिला पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही प्राचार्य रमेश सहरावत, सुमेर सिंह, अश्विन शर्मा, सुरेश देशवाल, नरेश मुदगिल, अंग्रेज सिंह, कला अध्यापक प्रदीप मलिक व रविद्र सैनी को भी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.