Move to Jagran APP

इनेलो और बसपा के बंद का हरियाणा में असर, सिरसा सहित कई शहराें में दुकानें बंद

इनेलो और बसपा के हरियाणा बंद का राज्‍य के कई शहरों में व्‍यापक असर दिखा। सिरसा और रोहतक सहित कई शहरों में बाजार बंद रहे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 01:47 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 02:15 PM (IST)
इनेलो और बसपा के बंद का हरियाणा में असर, सिरसा सहित कई शहराें में दुकानें बंद
इनेलो और बसपा के बंद का हरियाणा में असर, सिरसा सहित कई शहराें में दुकानें बंद

जेएनएन, चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल अौर बहुजन समाज पार्टी ने शनिवार को सतलुज यमुना नहर निर्माण सहित विभिन्‍न मुद्दों पर हरियाणा बंद करा रहा है। इसका ज्यादातर शहर और कस्बों में काफी असर दिख रहा है। सिरसा, राेहतक, झज्‍जर, पानीपत सहित कई जिलों में इसका पूरा असर दिखा। हिसार, यमुनानगर, भिवानी, कैथल में भी बाजार बंद हैं। फतेहाबाद सहित कई शहरों में कई बाजार खुले दिखे। बंद के कारण अधिकतर जगहों पर लोगों का दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है।

loksabha election banner

इनेलो काफी समय से सतलुज यमुना संपर्क नहर (एसवाईएल) को लेकर आंदोलन कर रहा है। इसमें उसका साथ सहयोगी पार्टी बसपा भी दे रही है। दाेनों दलों के नेता अौर कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतर आए और बाजारों में दुकानों काे बंद कराया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्‍न स्‍थानों पर प्रदर्शन भी किया। इनेलो नेताओं ने विभिन्‍न मुद्दों पर व्‍यापारियों के समक्ष पार्टी का पक्ष रखा और उनसे समर्थन की अपील की।

सिरसा में शनिवार को बाजार बंद कराते इनेलो और बसपा के नेता।

इनेलो और बसपा के हरियाणा बंद का सबसे अधिक असर सिरसा जिले में दिखा। सिरसा शहर में सभी बाजार औ दुकानें बंद नजर आईं। शहर में सुबह से ही दाेनों दलाें के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए व दुकानदारों से बंद में सहयोग करने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन भी किया। जिले के कालांवाली, ऐलनाबाद और डबवाली में भी बंद का व्‍यापक असर दिखा। इनेलाे के विधायक व अन्‍य नेता भी बंद को सफल बनाने में जुटे रहे।

हरियाणा बंद के दौरान राेहतक में प्रदर्शन करते इनेलो व बसपा के कार्यकर्ता।

रोहतक में भी बंद का काफी असर दिखा। शहर में अधिकतर बाजार व दुकानें बंद हैं। इससे लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ा। इनेलो कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही बाजार बंद करवाया। इनेलो के जिला अध्यक्ष सतीश नांदल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्‍टरों और वाहनों पर जुलूस निकाला। उन्‍हाेंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रोहतक जिले के महम में भी बंद का व्‍यापक असर दिखा। यहां भी इनेलाे और बसपा कार्यकर्ताओं ने संबह से ही प्रदर्शन किया और दुकानें बंद करवाई।

पानीपत में बंद शहर की प्रमुख मार्केट इंसार बाजार।

पानीपत में भी इनेलो-बसपा के हरियाणा बंद का काफी असर दिखा। शहर के विभिन्‍न हिस्‍सों में बाजार बंद रहे। शहर की प्रमुख मार्केट इंसार बाजार व जीटी रोड पर दुकानें बंद रहीं। शहर में इनलो और बसपा के कार्यकर्ता सुबह से दुकानें बंद कराने में जुट गए। उन्‍होंने शहर के विभिन्‍न हिस्‍सों में प्रदर्शन भी किया।

हिसार में एक बाजार में दुकानें बंद कराते इनेलो के नेता।

हिसार में भी इनेलाे और बसपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और बाजारों में दुकानें बंद कराई। शहर में सुबह अधिकतर बाजारों में दुकानें खुलीं, लेकिन बाद में इनेलो कार्यकर्ताओं ने काफी संख्‍या में दुकानों काे बंद करा दिया। इनेलो और बसपा नेा बाजाराें में व्‍यापरियों से दुकानें बंद करने का अनुरोध करते दिखे। इनेलो कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख बाजार राजगुरु मार्केट, क्‍लाथ मार्केट और आटो मार्केट में दुकानें बंद कराते रहे।

फतेहाबाद में एक दुकानें बंद कराते इनेलो और बसपा के कार्यकर्ता।

फतेहाबाद में इनेलो के बंद का मिला जुला असर दिखा। शहर में कहीं बाजार बंद थे तो कहीं खुले। शहर में सुबह विभिन्‍न बाजारों में दुकानें खुलीं, लेकिन बाद में इनेलो और बसपा के कार्यकर्ताओं ने इन्‍हें बंद कराया। शहर में बाद में अधिकतर बाजार बंद हो गए। कैथल में इनेलो के हरियाणा बंद का काफी असर देखने को मिला । दुकानें और बाजार बंद हैं। इनेलो के कार्यकर्ताओं ने बाजारों में दुकानें बंद करवाई।

झज्‍जर में बाजार बंद कराते इनेलो और बसपा के कार्यकर्ता।

झज्जर में भी बंद का काफी असर दिखा। कुछ गलियों में स्थित दुकानों को छोड़कर अधिकतर बाजार बंद रहे। बाजारों में इनेलो कार्यकर्ताओं की टीमों ने दुकानें बंद कराईं। इस दौरान इनेलो आैर बसपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भिवानी में भी बंद का असर दिखा। शहर में कई बाजार बंद रहे। तोशाम में भी बाजार बंद रहे।

कैथल में बंद एक बाजार।

अंबाला में भी इनेलो और बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और दुकानें बंद कराई। शहर में कई बाजार बंद रहे। इनेलो व बसपा कार्यकर्ताओं ने मुलाना व साहा में जबरन दुकानों को बंद करवाया। बंद के दौरान पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और पुलिसकर्मियों को विभिन्‍न स्‍थानों पर तैनात किया गया। यमुनानगर में बंद का असर दिखा। शहर में इनेलो और बसपा कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कराए। इनेलो और बसपा कार्यकर्ताओं ने शहर में बाइक जुलूस भी निकाला।

 

यमुनानगर में बाइक रैली निकालते इनेलो और बसपा के कार्यकर्ता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.