Move to Jagran APP

सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए परिवहन मंत्री को बनाया पर्यवेक्षक

मेयर चुनाव के बाद अब सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 06:56 AM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 06:56 AM (IST)
सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए परिवहन मंत्री को बनाया पर्यवेक्षक
सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए परिवहन मंत्री को बनाया पर्यवेक्षक

राजेश मलकानियां, पंचकूला

loksabha election banner

मेयर चुनाव के बाद अब सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव संपन्न होने के लगभग पौने दो माह बाद अब इन दोनों पदों पर भी पार्टी अपने पार्षदों को चुनने के लिए तैयार है। इस चुनाव के प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को भाजपा ने पर्यवेक्षक बनाया है। बनिया समुदाय से पंचकूला के विधायक एवं मेयर बनने के बाद अब दूसरे वर्ग के प्रतिनिधियों को एडजस्ट किया जाना है। माना जा रहा है कि ब्राह्मण और पंजाबी समुदाय के पार्षदों को ही इन दोनों पदों का दायित्व सौंपा जाएगा। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा इसे लेकर जिला के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन करेंगे। हालांकि यह तय है कि यह दोनों पद हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की सहमति से ही सौंपे जाएंगे।

गौरतलब है कि नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नौ और जननायक जनता पार्टी के दो के अलावा दो निर्दलीय पार्षद हैं, जिनका झुकाव भी भाजपा की ही तरफ है। वहीं कांग्रेस के पास केवल 7 पार्षद हैं। निर्दलीय पार्षद कहीं ना कहीं भाजपा के पक्ष में ही नजर आएंगे, क्योंकि वार्ड में विकास करवाने के लिए सत्ताधारी पार्टी के साथ चलना पड़ता है। कालका में जल्द होंगे नगर परिषद के चुनाव

कालका में जल्द ही नगर परिषद के चुनाव होने हैं। साथ ही विधानसभा सीट भी खाली पड़ी है। इसे देखते हुए ब्राह्माण समाज से ताल्लुक रखने वाले को ही प्रतिनिधित्व मिलने की प्रबल संभावना है, क्योंकि कालका में ब्राह्माण समाज के लोग काफी संख्या में रहते हैं। वार्ड नंबर पांच से भाजपा पार्षद जय कौशिक ब्राह्माण समाज से ताल्लुक रखने हैं और उनके पक्ष में मुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों एवं विधायकों ने प्रचार किया था। जय कौशिक ने पूर्व नगर परिषद प्रधान रविद्र रावल के भाई व पूर्व पार्षद नरेश रावल तथा पूर्व डिप्टी मेयर सुनील तलवाड़ को हराया है। जय कौशिक विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के बेहद करीबियों में से एक हैं। गुप्ता के हस्तक्षेप के बाद ही कौशिक को टिकट मिली थी। जय कौशिक को नगर निगम द्वारा हाल ही में बनाई गई कमेटियों में भी सदस्य बनाया गया है और वह लगातार मेयर के साथ साइट निरीक्षण में भी नजर आते हैं। इसके अलावा पंजाबी समुदाय से वार्ड नंबर चार की पार्षद सोनिया सूद के नाम पर भी चर्चा हो रही है। सोनिया सूद के पति उमेश सूद भाजपा के उपाध्यक्ष है। हरेंद्र मलिक भी हैं सीनियर डिप्टी मेयर पद के प्रबल दावेदार

अगर वरिष्ठता की बात की गई, तो वार्ड नंबर 8 के पार्षद हरेंद्र मलिक का सीनियर डिप्टी मेयर के लिए नाम आगे आ सकता है। वह लंबे समय तक पार्टी के लिए काम करते रहे हैं। उन्होंने पहली बार पार्षद पद का चुनाव लड़ा और अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार को लगभग 955 मतों से हराया। इस समय वह पार्टी के स्थानीय उपाध्यक्ष भी हैं। हरेंद्र मलिक भाजपा के सबसे पुराने कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं। जजपा भी दोनों में से एक पद पर ठोंक सकती है अपना दावा

जननायक जनता पार्टी ने भाजपा के साथ मिलकर निगम चुनाव लड़ा था। जजपा को चार सीटें मिली थीं, जिसमें से दो दो जजपा ने जीत ली। जजपा भी दोनों में से एक सीट पर अपना दावा ठोंक सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.