Move to Jagran APP

पीएम मोदी का बही-खाता लेकर 20 लाख परिवारों तक जाएगी टीम मनोहरलाल

हरियाणा भाजपा नया अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत वह 20 लाख परिवाराें तक पीएम नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों का ब्‍योरा लेकर पहुंचेगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 10:37 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 10:37 AM (IST)
पीएम मोदी का बही-खाता लेकर 20 लाख परिवारों तक जाएगी टीम मनोहरलाल
पीएम मोदी का बही-खाता लेकर 20 लाख परिवारों तक जाएगी टीम मनोहरलाल

चंडीगढ़, जेएनएन। केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर हरियाणा की मनोहरलाल सरकार और भाजपा संगठन ने करीब 20 लाख परिवारों तक पहुंचने की कार्ययोजना तैयार की है। प्रदेश में करीब 55 लाख परिवार हैं और भाजपा से 40 लाख सदस्य जुड़े हुए हैं। भाजपा ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, राज्य सरकार के मंत्रियों, विधायकों और प्रमुख कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है। यह अभियान 30 मई से पूरे एक माह तक चलेगा। अभियान के बीच में मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश में एक से दो तक जनसभाएं भी करेंगे।

loksabha election banner

कोरोना काल से पहले और बाद की उपलब्धियों का ब्यौरा किया जा रहा तैयार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 मई को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये अभियान की शुरुआत करेंगे। भाजपा सांसदों, विधायकों और पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों की अहम बैठक में फिजिकल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। भाजपा प्रभारी डा. अनिल जैन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और प्रांतीय संगठन महामंत्री सुरेश भट्ठ समेत तमाम नेताओं ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का खाका तैयार किया।

हरियाणा में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये दो रैलियां करेगी भाजपा, सीएम करेंगे संबोधित

भाजपा दो पार्ट में उपलब्धियों का परिपत्र तैयार कर रही है। एक कोरोना काल से पहले की उपलब्धियां और दूसरा कोरोना काल के दौरान किए गए अहम काम। परिपत्रों के जरिये भाजपा 20 लाख परिवारों में यह परिपत्र आवंटित करेगी। एक टीम में दो कार्यकर्ता होंगे। प्रदेश में भाजपा के करीब 20 हजार बूथ हैं। एक बूथ पर सौ परिवारों तक पहुंचने की कार्य योजना है।

जनसंपर्क अभियान के लिए केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, मंत्रियों और विधायकों की लगी ड्यूटी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने पूरे अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आइटी विभाग के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। 20 लाख परिवारों से व्यक्तिगत संपर्क होगा। डिजिटल संपर्क अभियान के जरिये सोशल मी़डिया, फेसबुक और इंस्ट्रग्राम पर सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। वर्चुअल संपर्क अभियान के तहत मुख्यमंत्री डिजिटल रैलियां करेंगे। एक रैली के लिए लिंक जारी होंगे, जो लोगों व कार्यकर्ताओं में आवंटित किए जाएंगे। एक रैली में साढ़े सात सौ लोगों को शामिल किया जाएगा। रैलियों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

सुभाष बराला के अनुसार, मेरा पानी मेरी विरासत योजना का विरोध करने वालों को भी इस दौरान जवाब दिया जाएगा। इस योजना में यदि किसी को कोई दिक्कत आ रही है तो सरकार उसे दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, किरण चौधरी और विपक्ष के पूर्व नेता अभय सिंह चौटाला द्वारा किए जा रहे विरोध का जवाब देने की रणनीति भी भाजपा द्वारा तैयार की जा रही है।

भाजपा वितरित करेगी 10 लाख मास्क और सैनिटाइजर

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि 1 से 7 जून तक संगोष्ठी, प्रेस कांफ्रेंस और छोटी सभाएं होंगी। 7 जून से 14 जून तक 20 लाख परिवारों के साथ संपर्क साधा जाएगा। 14 जून से 17 जून तक भाजपा के तमाम मोर्चे और प्रकोष्ठ लोगों को करीब 10 लाख मास्क और सैनिटाइजर वितिरत करेंगे। 17 जून से 21 जून तक वर्चुअल कान्फ्रेंस और रैलियों का आयोजन किया जाएगा। बराला के अनुसार इन सभी आयोजनों के लिए पार्टी के सभी नेताओं की ड्यूटी लगा दी गई है।

भाजपा हाईकमान ही करेगा प्रदेश अध्यक्ष का फैसला

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष से जुड़े सवाल पर सुभाष बराला ने कहा कि यह अधिकार केंद्रीय नेतृत्व का है। अनिल विज द्वारा कोरोना काल में संगठन नहीं होने से जुड़े सवाल पर बराला ने कहा कि उन्होंने बैठक में बड़े ही सामान्य ढंग से अपनी बात रखी और कहा कि कोरोना काल से पहले जिलाध्यक्षों की घोषणा की कार्य योजना बन गई थी, जो बीच में लटक गई। अब इस प्रक्रिया में तेजी लाने की जरूरत है, लेकिन रही प्रदेश अध्यक्ष की बात तो इसका फैसला हाईकमान को करना है।

यह भी पढ़ें: कामगारों की छटपटाहट: भ्राजी, तुस्सी घर लौट आओ...बाबूजी हमहू चाहित है, कौनो व्‍यवस्‍था करावा


यह भी पढ़ें: हरियाणा के युवाओं की दास्‍तां: जमीन बेची और लाखों का कर्ज लिया, बेटा बर्बादी लेकर लाैटा

यह भी पढ़ें: मुश्किल में फंसी जान को बचाएगा सप्लीमेंट ऑक्सीजन थेरेपी सिस्टम, कोरोना संकट में संजीवनी

यह भी पढ़ें: चिंता न करें जल्‍द मिलेगी कोरोना से मुक्ति, जानें उत्तर भारत में कब तक खत्‍म होगा यह virus

यह भी पढ़ें: वंडर गर्ल है म्‍हारी जाह्नवी, दुनिया भर के युवाओं की आइकॉन बनी हरियाणा की 16 की लड़की 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.