Move to Jagran APP

ताराचंद भगौरा कराएंगे हरियाणा में कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव, दीपेंद्र हुड्डा व किरण चौधरी को दूसरे राज्‍याें का भार

Haryana Congress Election हरियाणा में कांग्रेस के संगठनात्‍मक चुनाावों की हचलच शुरू हो गई है। राज्‍य में तारांचंद भगौरा संगठनात्‍मक चुनाव कराएंगे। इसके अलावा हरियाणा से कांग्रेस के राज्‍यसभा सदस्‍य दीपेंद्र हुडृडा और विधायक किरण चोधरी दूसरे राज्‍याें में चुनाावअधिकारी बनाए गए हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 09:25 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 09:25 AM (IST)
ताराचंद भगौरा कराएंगे हरियाणा में कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव, दीपेंद्र हुड्डा व किरण चौधरी को दूसरे राज्‍याें का भार
कांग्रेस नेता दीपेंंद्र हुड्डा और किरण चौधरी। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Haryana Congress Election: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने हरियाणा सहित अन्‍य राज्‍यों में अपने  संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी की तरफ से संगठनात्मक चुनावों के लिए बनाए मुख्य चुनाव अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता में चुनाव अधिकारियों और सह चुनाव अधिकारियों की दिल्ली पार्टी मुख्यालय में बैठक हुई। हरियाणा के पांच नेताओं को चार राज्यों में संगठनात्मक चुनाव कराने का प्रभार सौंपा गया है। हरियाणा में संगठनात्मक चुनाव कराने के लिए राजस्थान के वरिष्ठ नेता व बांसवाड़ा से सांसद रह चुके ताराचंद भगौरा को प्रदेश का रिटर्निंग अधिकारी लगाया गया है।

loksabha election banner

फरवरी के पहले सप्ताह में आएंगे चंडीगढ़, फिर निकलेंगे जिलों के प्रवास पर

ताराचंद भगौरा फरवरी के पहले सप्ताह में चंडीगढ़ आएंगे और संगठनात्मक चुनावों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। चंडीगढ़ की बैठक में ही वे संगठनात्मक चुनावों की रूपरेखा तैयार करेंगे और इसके बाद वे जिलावार जाने का कार्यक्त्रम भी तय करेंगे।

दीपेंद्र हुड्डा को गोवा और किरण चौधरी को मुंबई का बनाया गया चुनाव अधिकारी

राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा गोवा और पूर्व किरण चौधरी कांग्रेस के संगठन की दृष्टि से मुंबई की चुनाव अधिकारी होंगी। इसके अलावा एनआइटी फरीदाबाद से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा को पंजाब और पार्टी नेता अजय शर्मा को छत्तीसगढ़ का सह प्रभारी बनाया गया है। दीपेंद्र हुड्डा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में व्यस्त होने के कारण इस बैठक में नहीं पहुंच पाए ,मगर किरण चौधरी सहित दो सह प्रभारियों ने इसमें हिस्सा लिया। कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव चार चरणों में अक्टूबर 2022 तक संपन्न होंगे। पार्टी ने इसके अलावा भिवानी के संदीप सिंह की ड्यूटी भी चुनाव में लगाई है।

पहले चरण में आनलाइन सदस्यता की प्रक्रिया होगी शुरू

पहले चरण में कांग्रेस की आनलाइन सदस्यता शुरू होगी। आनलाइन सदस्यता 18 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए पांच रुपये की सदस्यता शुल्क के साथ होगी। यह 31 मार्च तक चलेगी। इसके बाद दूसरे चरण में अप्रैल मध्य तक सदस्यों की सूची जारी की जाएगी।

-----------

'' मुझे उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार में जाना था मगर फिलहाल पार्टी की तरफ से संगठनात्मक चुनावों के लिए मेरी जिम्मेदारी मुंबई में रहेगी। हम डिजिटल मेंबरशिप के लिए सारी तैयारियां करवाएंगे। चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी कराने के लिए मैं सदस्यता अभियान शुरू कराने को अगले एक-दो दिन में मुंबई भी जा रही हूं।

                                                                                              - किरण चौधरी, पूर्व मंत्री, हरियाणा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.