Move to Jagran APP

International Women's Day पर हरियाणा में महिलाओं को तोहफा, हर जिले में चलेंगी विशेष महिला बसेें

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को तोहफा दिया है। इस दिन राज्य के सभी जिलों में व्यस्त रूटों पर महिलाओं के लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी। यह जानकारी परिवहन मंत्री ने दी।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 07:35 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 08:22 AM (IST)
International Women's Day पर हरियाणा में महिलाओं को तोहफा, हर जिले में चलेंगी विशेष महिला बसेें
महिला दिवस पर महिलाओं के लिए चलेंगी विशेष बसें। फाइल फोटो

जेएनएन, नई दिल्ली।  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के मौके हरियाणा परिवहन विभाग महिलाओं के लिए राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर विशेष बस का तोहफा देगा। इसके लिए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि फिलहाल आठ मार्च से जिला स्तर पर एक-एक महिला बस चलाई जाएगी। इसके बाद इन बसों की संख्या महिला यात्रियों की संख्या के हिसाब से बढ़ाई जाएंगी।

loksabha election banner

सिटी प्रेस क्लब फरीदाबाद के प्रेस मिलिए कार्यक्रम में परिवहन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अगले वित्तीय वर्ष में 1800 नई बस खरीदेगी। इनमें से एनसीआर में शामिल जिलों में चलने वाली बसें इलेक्ट्रिक और सीएनजी आधारित होंगी, जबकि लंबे रूट पर चलने वाली बसें डीजल से चलेंगी। नई बस तीन चरणों में खरीदी जाएंगी। पहले और दूसरे चरण में 400-400 और इसके बाद एक हजार बस खरीदी जाएंगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि बेशक कोरोना काल में विभाग को घाटा हुआ मगर बावजूद इसके प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: World Women`s Day Special: घूंघट की ओट छोड़ दहक रही रोशनी, हरियाणा के एक गांव से हुई ये क्रांति

राजनीति से प्रेरित है किसान आंदोलन

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का कहना है कि किसान आंदोलन पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। आंदोलन के पीछे अब किसान नहीं बल्कि कांग्रेस की राजनीति है। किसान तो समझ चुके हैं कि तीनों कृषि सुधार कानून उनका भला करेंगे मगर कांग्रेस को लग रहा है कि इससे उन्हें उनकी खो चुकी राजनीतिक जमीन मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें: Night Curfew: पंजाब के चार जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू, एक दिन में कोरोना के 1179 केस, 12 मौतें

शर्मा ने कहा कि कृषि सुधार कानून यूं तो फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के स्टे के कारण लागू नहीं हैं मगर जब लागू भी होंगे तो वैकल्पिक व्यवस्था के साथ होंगे। जिन किसानों को लगेगा कि वे उन्नतिशील किसानों की तरह अपनी आय बढ़ाएं, वे इन कानूनों काे अपना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना काल में बेरोजगार युवतियों को फंसाया जाल में, सरगना पंजाब में कराती थी देह व्यापार, 10 लड़कियों सहित 14 पकड़े गए

यह भी पढ़ें: गर्मियों में नहीं झेलने पड़ेंगे बिजली के लंबे कट, हरियाणा में 12 हजार 187 मेगावाट बिजली उपलब्ध


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.