Move to Jagran APP

BIgg Boss14 में हुई हरियाणा की तेजतर्रार भाजपा नेत्री सोनाली फाेगाट की एंट्री, जानें उनकी कहानी

Bigg Boss 14 हरियाणा की महिला भाजपा नेता व इंटरनेट एंटरटेनमेंट मीडिया पर सक्रिय रहीं सोनाली फोगाट टीवी रियलिटी शो बिग बॉस-14 (Bigg Boss14) में नजर आ रही हैं। सोनाली फोगाट की बिग बॉस 14 में एंट्री वाइल्‍ड कार्ड से हुई है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 20 Dec 2020 06:35 PM (IST)Updated: Tue, 22 Dec 2020 06:16 AM (IST)
BIgg Boss14 में हुई हरियाणा की तेजतर्रार भाजपा नेत्री सोनाली फाेगाट की एंट्री, जानें उनकी कहानी
हरियाणा महिला भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट। (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, जेएनएन। Bigg Boss 14: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी के बाद अब राज्‍य की तेज-तर्रार महिला भाजपा नेता सोनाली फोगाट एक निजी टीवी चैनल के रियलिटी शो बिग बाॅस14 (Bigg Boss14) में पहुंच गई हैं। उनकी एंट्री वाइल्‍ड कार्ड से हुई है। सोनाली फोगाट की गिनती हरियाणा की दमदार भाजपा नेताओं में होती है। उन्होंने कुछ फिल्मों और धारावाहिकों में भी काम किया है।

loksabha election banner

वाइल्ड कार्ड के जरिये एंट्री, सपना चाैधरी के बाद हरियाणा की दूसरी महिला प्रतिभागी

सोनाली फोगाट बिग बॉस14 (Bigg Boss 14) में भाग लेने वाली हरियाणा की दूसरी महिला हैं। इससे पहले बिग बाॅस11 में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। उस दौरान सपना चौधरी और अर्शी खान के बीच जमकर बहसबाजी हुई थी। बिग बाॅस 12 की शुरुआत के दौरान सपना चौधरी स्पेशल गेस्ट बनकर गई थीं। उस समय उन्होंने फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के कहने पर शानदार डांस किया था।

सोनाली फोगाट की पहचान हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश में रही है। उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 (Haryana Assembly Election 2019) में हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्‍नोई से वह चुनाव हार गई थीं। चुनाव प्रचार के दौरान एक सभा में उन्होंने भारत माता की जय न बोलने वालों को पाकिस्तानी कहा था। इस पर काफी विवाद हुआ था।

चुनाव हारने के बाद भी सोनाली राजनीति में सक्रिय रहीं। पिछले दिनों हिसार मार्केट कमेटी के सचिव सुल्तान सिंह की चप्पलों से पिटाई करने के करने को लेकर वह खासी चर्चित रही थीं। उनका सुल्‍तान सिंह की पिटाई करते हुए वीडियो खूब वायरल हुआ था, लेकिन भाजपा सांसद संजय भाटिया के नेतृत्व वाली जांच कमेटी ने सोनाली फोगाट को क्लीनचिट दे दी थी।

हरियाणा भाजपा की महिला नेता सोनाली फोगाट। (फाइल फोटो)

सोनाली फोगाट शुरू में अदाकारा बनने की चाहत रखती थीं, लेकिन इंटरनेट एंटरटेनमेंट मीडिया में सक्रिय रही हैं। उनकी गिनती तेजतर्रार महिला नेताओं में होती है। सोनाली के प्रतिनिधि एडवोकेट सुधीर सांगवान ने रविवार को कहा था कि मैडम के बिग बाॅस में एंट्री की चर्चाएं उनके पास भी आई थीं। हम भी चाहते थे कि मैडम जाएं, लेकिन उनके पास अभी आधिकारिक रूप से कोई बुलावा नहीं आया था। हम बिग बाॅस और फिल्म अभिनेता सलमान खान के बुलावे के इंतजार में थे। दूसरी तरफ एक दिन पहले उनके एक अन्य प्रतिनिध राजेश राहड़ा ने साेनाली फोगाट के बिग बाॅस में जल्‍द एंट्री लेने का दावा किया था।

सोनाली के बारे में वह सब, जो आप जानना चाहेंगे

भाजपा महिला मोर्चा की वर्किंग कमेटी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भाजपा महिला मोर्चा की हिसार इकाई की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनाली फोगाट इंटरनेट मीडिया पर काफी चर्चित रही हैं। इंटरनेट मीडिया पर उनके फालोअर्स की भारी तादाद है। सोनाली मूल रूप फतेहाबाद जिले के गांव भूथान की रहने वाली हैं। उनके पिता किसानी करते हैं।

तीन बहन और एक भाई में सोनाली की शादी हिसार में रह रही अपनी बहन के देवर संजय फोगाट से हुई थी। उनके पति का देहावसान हो चुका है। उनकी एक बेटी है। सोनाली ने हिसार दूरदर्शन में भी काम किया है। टीवी धारावाहिक सीरियल 'अम्मा' में सोनाली ने नवाब शाह की पत्‍नी का रोल निभाया था। पिछले साल अपनी बहन और जीजा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी सोनाली खासी चर्चा में आई थीं।

राखी सांवत से प्रभावित हैं सोनाली फोगाट

सोनाली फोगाट बिग बाॅस 14 (Bigg Boss14) में एंट्री से पहले इसमें चल रही गतिविधियों पर बारीकी से निगाह रखे हुए थे। सोनाली बिग बाग के अभी तक के प्रतिभागियों में राखी सांवत को पसंद कर रही थीं। बिग बॉस में प्रवेश से पहले कहा था कि राखी सावंत दर्शकों का अच्छा मनरंजन कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब में भाजपा की अग्निपरीक्षा, खास रणनीति से चुनौतियों से निपटने की तैयारी में जुटी पार्टी

यह भी पढ़ें: हरियाणा के डिप्‍टी सीएम दुष्यंत चौटाला के घर पर पकी चौटाला परिवार की नई सियासी खिचड़ी

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.