हरियाणा मेंं सात IAS और छह HCS के तबादले, पूनिया दादरी के नए DC, प्रतिमा चौधरी यमुनानगर की ADC
हरियाणा में अफसरों के तबादलों का दौर जारी है। प्रदेश सरकार ने इस बार सात IAS और छह एचसीएस अफसरों के तबादले किए हैं।
By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 10 Feb 2020 05:37 PM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 02:51 PM (IST)
जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा में अफसरों के तबादलों का दौर जारी है। प्रदेश सरकार ने इस बार सात IAS और छह एचसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। चरखी दादरी के उपायुक्त IAS धर्मवीर सिंह को इस पद से हटाते हुए श्याम लाल पूनिया को नया डीसी बनाया गया है। इसी तरह यमुनानगर के अतिरिक्त उपायुक्त एचसीएस भारत भूषण को हटाकर IAS प्रतिमा चौधरी को एडीसी लगाया गया है। नियुक्ति एवं तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
अधिकारी | मौजूदा पद | नई जिम्मेदारी |
अनीता यादव, IAS | सीईओ, मेवात विकास एजेंसी | नूंह -अतिरिक्त निदेशक, हिपा, गुरुग्राम |
पंकज, IAS | नूंह के डीसी | मेवात विकास एजेंसी के सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार |
श्याम लाल पूनिया, IAS | यमुनानगर नगर निगम के आयुक्त | डीसी, चरखी दादरी |
धर्मवीर सिंह, IAS | डीसी, चरखी दादरी | सीईओ, शिवालिक विकास एजेंसी, अंबाला |
प्रतिमा चौधरी, IAS | अतिरिक्त नियंत्रक सिविल डिफेंस, अंबाला और सीईओ, शिवालिक विकास एजेंसी | एडीसी यमुनानगर और अतिरिक्त नियंत्रक सिविल डिफेंस, अंबाला |
धर्मेंद्र सिंह, IAS | अतिरिक्त आयुक्त, फरीदाबाद नगर निगम | निदेशक एव अतिरिक्त सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग |
जसप्रीत कौर, IAS | प्रतीक्षारत | अतिरिक्त आयुक्त, गुरुग्राम नगर निगम |
विजेंद्र हुड्डा, एचसीएस | सिटी मजिस्ट्रेट, जींद | सीईओ, जिला परिषद झज्जर |
भारत भूषण, एचसीएस | एडीसी यमुनानगर | सिटी मजिस्ट्रेट यमुनानगर |
अनिल नागर, एचसीएस | संयुक्त निदेशक (प्रशासन), स्कूल शिक्षा | सचिव, सफाई कर्मचारी आयोग और केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के सदस्य सचिव |
मंदीप कुमार, एचसीएस | एसडीएम सफीदों | जींद के सिटी मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त कार्यभार |
डॉ. सुशील कुमार, एचसीएस | क्षेत्रीय प्रशासक, मार्केटिंग बोर्ड | प्रशासक, अंबाला कैंट नगर परिषद का अतिरिक्त कार्यभार |
सतीश यादव, एचसीएस | एसडीएम तावड़ू | संयुक्त आयुक्त, गुरुग्राम नगर निगम का अतिरिक्त कार्यभार। |
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें