Move to Jagran APP

तीन साल में देश के सभी मंडलों में चलेंगे RSS के कार्यक्रम, 6500 खंडों में तैनात होंगे पूर्णकालिक प्रचारक

आरएसएस कार्यकर्ता कोरोना काल में सामाजिक समरसता के संवाहक बने। आरएसएस के सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार ठाकुर ने कहा कि साढे छह हजार खंडों में तैनात होंगे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक तैनात होंगे ।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 29 Mar 2021 07:45 AM (IST)Updated: Mon, 29 Mar 2021 07:45 AM (IST)
तीन साल में देश के सभी मंडलों में चलेंगे RSS के कार्यक्रम, 6500 खंडों में तैनात होंगे पूर्णकालिक प्रचारक
आरएसएस तीन साल में सभी जगह चलाएगा कार्यक्रम। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, चंडीगढ़। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने अगले चार साल के भीतर देश के सभी मंडलों को सक्रिय करते हुए शाखा कार्यक्रम सुचारू रूप से चलाने का फैसला किया है। इस समय संघ के देश भर में 55 हजार 542 मंडल हैं। वर्तमान में 22 हजार 340 मंडलों में शाखा गतिविधियों का संचालन हो रहा है। संघ की सांगठनिक रचना में मंडल खंड से छोटी इकाई है, जिसमें करीब आठ से दस गांव होते हैं। वर्ष 2024 तक देश के सभी 6500 खंडों में पूर्णकालिक प्रचारकों की तैनाती करने पर संघ काम कर रहा है। कोरोना काल में देश भर के करीब 25 लाख स्वयं सेवकों ने न केवल अपने स्तर पर बल्कि संबंधित प्रशासन का सहयोग करते हुए सामाजिक कार्यों को बढ़ावा दिया है।

loksabha election banner

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार ठाकुर ने रविवार को प्रतिनिधि सभा के सदस्यों के साथ संवाद किया। चंडीगढ़ में चुनींदा मीडिया कर्मियों से बातचीत में ठाकुर ने कहा कि संघ द्वारा अब देश भर में सामाजिक समरस्ता के कार्यक्रमों पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत गांव स्तर पर एक मंदिर, एक शमशान व एक स्त्रोत पानी का नामक कार्यक्रमों को मजबूती से आगे बढ़ाया जा रहा है। अब 80 फीसदी शाखाओं, साप्ताहिक मिलन तथा मासिक मंडली के कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो चुका है।

संघ कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना काल में देश भर में 92 हजार 600 स्थानों पर सेवा कार्य किए गए। इसमें पांच लाख 700 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।सह प्रचार प्रमुख ने बताया कि कोरोना काल में संघ द्वारा देश भर में 73 लाख 81 हजार 900 परिवारों को राशन किट वितरित की गई। चार करोड़ 66 लाख 35 हजार लोगों को तैयार भोजन प्रदान किया गया। 66 हजार 300 यूनिट रक्त एकत्र कर स्वास्थ्य संस्थानों को उपलब्ध कराया गया।

चार लाख 53 हजार 233 स्वयं सेवकों ने महायज्ञ में भाग लिया। लाकडाउन के दौरान बौद्धिक विभाग की तरफ से करीब 25 हजार कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें दस लाख 36 हजार 400 स्वयं सेवकों ने भाग लिया। संवाद के दौरान उत्तर क्षेत्र क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख अनिल कुमार, हरियाणा प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश कुमार, पंजाब प्रांत प्रचार प्रमुख शशांक के अलावा चंडीगढ़, हरियाणा व पंजाब के संघ प्रतिनिधि मौजूद रहे।

हरियाणा व कर्नाटक बने रोल माडल

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा देशभर में चलाए जाने वाले कार्यक्रमों के तहत लाकडाउन के दौरान हरियाणा व कर्नाटक ने ‘एक शाम परिवार के नाम’ कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई है। पहले जहां संघ की शाखाओं तथा अन्य कार्यक्रमों के साथ परिवार का एक सदस्य जुड़ा हुआ था, वहीं इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरा परिवार जुड़ा। कार्यक्रम के दौरान पूजा, प्राणायाम, संघ परिचय, प्रेरक प्रसंग तथा प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। हरियाणा व कर्नाटक के बाद देश के अन्य राज्य भी इस कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं।

निधि समर्पण में 12 करोड़ परिवारों से संपर्क

नरेंद्र कुमार ठाकुर ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए शुरू किए गए देशव्यापी अभियान के तहत संघ के कार्यकर्ताओं ने 12 करोड़ परिवारों से संपर्क किया। देश भर में 20 लाख 64 हजार 600 कार्यकर्ताओं ने साढे पांच लाख स्थानों पर यह अभियान चलाया, जिसमें 80 हजार 426 महिलाएं शामिल थीं। नौ लाख तीन हजार ऐसे कार्यकर्ता थे, जिन्होंने इस अभियान में तीन दिन से अधिक समय दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.