Move to Jagran APP

ग्रुप डी की लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित, बगैर इंटरव्यू 18218 को नौकरी

हरियाणा में हुई ग्रुप डी की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इससे 18218 लोगों को बिना इंटरव्‍यू के नौकरी मिलेगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 09:31 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 09:31 AM (IST)
ग्रुप डी की लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित, बगैर इंटरव्यू 18218 को नौकरी
ग्रुप डी की लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित, बगैर इंटरव्यू 18218 को नौकरी

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा की सरकारी नौकरियों में इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती का रिजल्ट आ गया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने शनिवार को चतुर्थ श्रेणी के 18 हजार 218 पदों की लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। प्रदेश में पहली बार बगैर किसी साक्षात्कार के इतने बड़े स्तर पर भर्तियां हुईं हैं। इंटरव्यू खत्म होने से भ्रष्टाचार के तमाम रास्ते बंद हो गए और पात्र उम्मीदवारों को नौकरी मिली। 

loksabha election banner

2299 युवाओं के साथ भिवानी अव्वल, हिसार के 2034 और जींद के 1659 युवा चयनित

ग्रुप-डी की भर्तियों के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने पिछले साल 10 और 11 नवंबर तथा 17 और 18 नवंबर को परीक्षा ली थी। शनिवार को घोषित परीक्षा परिणाम में भिवानी ने बाजी मारी जहां के 2299 युवा नौकरी पाने में सफल रहे। 2034 युवाओं को नौकरी के साथ हिसार दूसरे और जींद 1659 नौकरियों के साथ तीसरे नंबर पर रहा। सीएम सिटी करनाल के 702 युवा सफल रहे। पंचकूला     (111), मेवात (154) और फरीदाबाद (245) के युवा नौकरियों की लिस्ट में सबसे नीचे हैं।

पंचकूला (111), मेवात (154) और फरीदाबाद (245) सूची में सबसे नीचे

पूर्व की सरकारों में जहां नौकरियों में भेदभाव के आरोप लगे थे, वहीं इस बार सभी जिलों को पूरा प्रतिनिधित्व मिला है। सोशल मीडिया पर दिनभर नौकरियों में पारदर्शिता और कर्मचारी चयन आयोग की स्वच्छ छवि लेकर खूब चर्चाएं चली। ग्रुप डी की भर्तियों में जींद जिले से 1659 युवाओं का चयन उपचुनाव में कोई गुल खिला सकता है।

किस जिले में कितनी भर्ती

जिला    युवाओं को नौकरी

भिवानी     2299

हिसार      2034

जींद        1659

महेंद्रगढ़     1428

कैथल      1037

सोनीपत      1009

रेवाड़ी        956

रोहतक       953

झज्जर       891

फतेहाबाद    714

करनाल      702

सिरसा        673

पानीपत       667

पलवल       540

कुरुक्षेत्र      523

यमुनानगर     413

अंबाला     402

गुरुग्राम     375

फरीदाबाद    245

मेवात        154

पंचकूला     111

अन्य          433

कुल   18,218

--------

20 साल में विभिन्न सरकारों में भर्तियां

पार्टी की सरकार   -समय अवधि    -नौकरी   

1. इनेलो    -1999 से मार्च 2005     -5591

2. कांग्रेस   -मार्च 2005 से अक्टूबर 2009     -18,020

3. कांग्रेस   -अक्टूबर 2009 से अक्टूबर 2014   -44,302

4. भाजपा    -अक्टूबर 2014 से अब तक    54,197

--------

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा मौजूदा सरकार में भर्ती

-71,481  कुल पद विज्ञापित किए

-54,197 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी

-17,284 पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया

-7110  पदों पर भर्ती चल रही पुलिस महकमे में

-2643 पदों पर भर्ती कौशल विकास विभाग में

-8958 भर्तियां हाई कोर्ट में अटकी

-------

रिकॉर्ड समय में रिजल्ट घोषित : भारती

''हमने तीन महीने के रिकॉर्ड समय में ग्रुप डी की सभी भर्तियों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। 17 हजार 284 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है जिसे जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से हुई और मेरिट के अनुसार ही युवाओं का चयन हुआ है।

                                                       - भारत भूषण भारती, चेयरमैन, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग।

--------

ठग हुए बेनकाब : जवाहर

''मौजूदा सरकार में सभी भर्तियां बगैर पैसे के हुई हैं। इससे वे लोग बेनकाब हो गए जो पहले की भर्तियों में नौकरी के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये ठगते थे। नौकरियों में पारदर्शिता से काबिल युवाओं में आत्मविश्वास जगा है और अब वह शॉर्ट-कट की जगह मेहनत में विश्वास करने लगे हैं।

                                                                                              - जवाहर यादव, चेयरमैन, आवास बोर्ड।

--------

नौकरी देने में सभी सरकारों को छोड़ा पीछे : जैन

'' युवाओं को नौकरियां देने में मौजूदा भाजपा सरकार ने सभी सरकारों को पीछे छोड़ दिया है। इनेलो ने 1999 से 2005 तक जहां सिर्फ 5591 नौकरियां दी थी, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की सरकार दस साल में सिर्फ 62 हजार 322 युवाओं को नौकरी दे पाई। हमारी सरकार साढ़े चार साल में ही 54 हजार 197 युवाओं की भर्ती कर चुकी है और जल्द ही 17 हजार 284 पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

                                                                                  - राजीव जैन, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.