Move to Jagran APP

हरियाणा में जल्‍द हो सकता है मंत्रिमंडल में फेरबदल, जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद मनोहर की तावड़े से बातचीत

हरियाणा कैबिनेट में विस्‍तार और फेरबदल अब जल्‍द हाेने की संभावना है। मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद पार्टी के हरियाणा प्रभारी विनोद तावड़े से बातचीत की। दोनों नेताओं की दिल्‍ली में मुलाकात हुई।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 16 Aug 2021 08:20 AM (IST)Updated: Mon, 16 Aug 2021 08:20 AM (IST)
हरियाणा में जल्‍द हो सकता है मंत्रिमंडल में फेरबदल, जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद मनोहर की तावड़े से बातचीत
हरियाणा सीएम मनोहरलाल और हरियाणा भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े। (फाइल फोटो)

नई दिल्ली , राज्‍य ब्‍यूरो। Haryana Cabinet Expansion: हरियाणा में मनोहरलाल कैबिनेट का जल्‍द ही विस्‍तार और फेरबदल हाे सकता है। इसके साथ ही राज्‍य में राजनीतिक नियुक्तियां की जा सकती हैं। बताया जाता है कि हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से स्पष्ट निर्देश मिल गया है। इस बारे में मनोहरलाल की भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद अब हरियाणा भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े के साथ बातचीत हुई है।

loksabha election banner

बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शनिवार देर सायं लंबी मंत्रणा हुई थी। इसके बाद यह माना जा रहा है कि प्रदेश में भाजपा व जजपा के नेताओं की जो राजनीतिक नियुक्तियां होनी हैं, उनका मार्ग प्रशस्त हो गया है। जेपी नड्डा से मंत्रणा के बाद मुख्यमंत्री मनोहरलाल से बातचीत के लिए हरियाणा भाजपा के साथ  प्रभारी विनोद तावड़े भी पहुंचे। तावड़े और मुख्यमंत्री के बीच हरियाणा भवन में करीब एक घंटे तक बातचीत हुई।

बता दें, राज्य से संबंधित अहम विषयों पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल छह अगस्त को भी दिल्ली गए थे। उस समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अचानक लखनऊ में पार्टी कार्यक्रम में जाने के कारण मुख्यमंत्री मनोहरलाल की उनसे मुलाकात नहीं हो पाई थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल तब दो दिन तक दिल्ली प्रवास पर रहे थे।

जजपा के कोटे से मंत्री बनाने का बना है दबाव

हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार है। पिछले काफी समय से राज्य मंत्रिमंडल में दो मंत्रियों के पद रिक्त हैं। इनमें से एक मंत्री भाजपा का विधायक और दूसरा सहयोगी दल जजपा का विधायक बनाया जाना है। बताया जाता है कि जजपा की तरफ से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने टोहाना के विधायक देवेंद्र बबली का नाम मंत्री बनाने के लिए दिया हुआ है। बताया जा रहा है कि इस नाम पर अब भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने सहमति जता दी है।

इसके अलावा भाजपा के मौजूदा मंत्रियों में क्या बदलाव होगा और कौन नए मंत्री बनाए जाएंगे, इस बाबत कोई अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा करीब 15 बोर्ड व निगम के चेयरमैन बनाए जाने हैं। इनके लिए भी मुख्यमंत्री की शीर्ष नेतृत्व से चर्चा हो चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.