Move to Jagran APP

Haryana Recruitment: हरियाणा में महिला बटालियन दुर्गा के लिए पहली बार भर्ती, पुलिस में भरे जाएंगे हजारों पद

Haryana Recruitment हरियाणा पुलिस में जल्‍द ही हजारों पदों पर भर्ती होगी। राज्‍य में पुलिस की महिला बटालियन दुर्गा के लिए पहली बार भर्ती होगी। राज्‍य पुलिस में जल्‍द ही 7238 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 29 Dec 2020 07:30 PM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2020 07:17 AM (IST)
Haryana Recruitment: हरियाणा में महिला बटालियन दुर्गा के लिए पहली बार भर्ती, पुलिस में भरे जाएंगे हजारों पद
हरियाणा पुलिस में महिला बटालियन दुर्गा में भर्तियां होंगी। (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, जेएनएन। Haryana Recruitment: हरियाणा में पुरुष एवं महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया नए सिरे से शुरू होगी। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को पुलिस भर्ती में आयु में पांच साल की छूट ( Age Relaxation) का लाभ देने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। राज्‍य में पहली बार पुलिस की महिला बटालियन दुर्गा में भर्तियां होंगी।

loksabha election banner

हरियाणा पुलिस ने 6000 पदों की भर्ती रद कर 7298 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की

हरियाणा पुलिस की ओर से हरियााा कर्मचारी चयन आयोग (Haryana Staff Selection Commission) को पहले छह हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती के लिए अनुरोध पत्र भेजा गया था, जिसे वापस लेकर नए सिरे से 7298 पदों पर भर्ती करने का अनुरोध पत्र जारी किया गया है। अब पहली बार 698 पदों के साथ हरियाणा में महिला बटालियान दुर्गा का गठन किया जाएगा। पहले से जारी छह हजार पदों के लिए करीब पांच लाख युवाओं ने आवेदन कर रखा है।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को लाभ देने के लिए छह हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती रोकी

हरियाणा पुलिस की एडीजीपी (मुख्यालय) कला रामचंद्रन की ओर से मंगलवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को पत्र भेजकर छह हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया रोक लेने का आग्रह किया गया। उनके आग्रह पर आयोग की ओर से भर्ती प्रक्रिया रोकने संबंधी परिपत्र जारी कर दिया गया, लेकिन मंगलवार शाम को ही आयोग को दस फीसदी पदो में बढ़ोतरी के साथ पुलिस की भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने का अनुरोध किया गया। इनमें अब पुरुष पुलिस कर्मियों के 5500 तथा महिला पुलिस कर्मियों के 1100 पद शामिल हैं।

जारी हो गया दस फीसदी पदों में बढ़ोतरी के साथ नई भर्ती प्रक्रिया का लेटर

हरियाणा पुलिस में पहली बार महिला बटालियन का गठन होगा, जिसे दुर्गा-वन नाम दिया गया है। यह बटालियन एचएपी मधुबन में रहेगी तथा विभिन्न जगहों पर इसका इस्तेमाल किया जाएगा। इस बटालियन के लिए महिला पुलिस कर्मियों की अलग से भर्ती होगी। इसके लिए 698 महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती होनी है।

एडीजीपी (मुख्यालय) कला रामचंद्रन ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा में ऐलान किया था कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को पुलिस भर्ती में आयु में पांच साल की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी। लाखों युवक मुख्यमंत्री की इस घोषणा का लाभ हासिल नहीं कर पा रहे थे, क्योंकि उनकी घोषणा से पहले ही छह हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती की प्रक्रिया हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग आरंभ कर चुका था। इस भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवा भी शामिल हो सकें तथा उन्हें मिली पांच साल की आयु छूट का लाभ हासिल कर सकें, इसलिए पुलिस ने नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया को अंजाम देने का अनुरोध आयोग से किया है।

एडीजीपी (मुख्‍यालय) रामचंद्रन ने बताया कि इस भर्ती में दस फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। यानी पांच हजार पुरुष कांस्टेबल के स्थान पर अब 5500 तथा एक हजार महिला पुलिस कांस्टेबल के स्थान पर 1100 भर्तियां होंगी। यह भी माना जा रहा है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद अब यह नई भर्ती इसी प्रक्रिया के साथ होगी। आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने बताया कि समस्त भर्ती प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए आयोग तैयार है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 6000 पदों की भर्ती रद की

बता दें हरियाणा पुलिस के 6000 पदों पर भर्ती को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने रद्द कर दिया है। इन पदों पर 5000 पुरुष कांस्टेबल और एक हजार महिला कांस्टेबल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया की गई थी, लेकिन अब इस भर्ती के लिए पुलिस विभाग ने पदों को वापस ले लिया है। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़ें: Farmers Protest: आंदोलनरत किसानों की केंद्र सरकार से वार्ता पर हरियाणा की खास नजर


यह भी पढ़ें: Exclusive interview: राव इंद्रजीत बाेले- मोदी सरकार ही किसान हितैषी, किसी ने इतने कदम नहीं उठाए


यह भी पढ़ें: हरियाणा कर्मचारी आयोग हुआ पावरफुल, अब सभी भर्तियों का कामन एंट्रेंस टेस्ट

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.