Move to Jagran APP

हरियाणा के चार जिलों में रिकवरी रेट 90 फीसद के पार, मिले 794 नए मरीज व छह की मौत

हरियाणा में कोरोना से रिकवरी की रेट लगातार बढ़ रही है। राज्‍य के चार जिलों में तो यह 90 फीसद से भी ऊपर पहुंच गई है। राज्‍य में पिछछले 24 घंटे के दौरान 794 नए मरीज मिले हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 08:07 AM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 08:07 AM (IST)
हरियाणा के चार जिलों में रिकवरी रेट 90 फीसद के पार,  मिले 794 नए मरीज व छह की मौत
हरियाणा के चार जिलों में रिकवरी रेट 90 फीसद के पार, मिले 794 नए मरीज व छह की मौत

चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना को लेकर हॉट स्पाट रहे गुरुग्राम, झज्जर और भिवानी के बाद अब फरीदाबाद में भी रिकवरी रेट 90 फीसद के पार पहुंच गया है। सोनीपत,  और नूंह भी इस क्लब में शामिल होने की दहलीज पर हैं।

loksabha election banner

पिछले 24 घंटे के दौरान 721 मरीज ठीक होकर घरों को लौट गए। इस दौरान 794 नए मरीज भी आए और छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन रेवाड़ी, दो पानीपत और एक फरीदाबाद के हैं।

फरीदाबाद, भिवानी, गुरुग्राम, झज्जर में अब सिर्फ 90 फीसद मरीज ठीक होकर अस्पतालों से डिस्‍चार्ज

वहीं, हरियाणा न्यू सचिवालय में एक और कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला है। इसके बाद हरियाणा सचिवालय की चौथी मंजिल पर स्थित दफ्तर को बंद करना पड़ा। कई कर्मचारियों के सैंपल लिए गए हैं। प्रदेश में अभी तक कुल 42 हजार 429 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें 35 हजार 492 ठीक हो चुके। छह हजार 448 मरीजों का इलाज चल रहा है। पांच हजार 726 की रिपोर्ट का इंतजार है। पॉजिटिव रेट 5.67 फीसद, रिकवरी रेट 83.87 फीसद और मृत्युदर 1.15 फीसद है। 29 दिन में मामले दोगुने हो रहे। प्रत्येक दस लाख लोगों पर 29 हजार 741 लोगों की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरी तरह स्वस्थ, नहीं होगा कोरोना टेस्ट

दूसरी ओर, राहत की बात है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरी तरह से स्वस्थ हैैं। इसलिए सोमवार को उनका कोरोना टेस्ट नहीं हुआ। कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी के कोरोना पाजिटिव आने के बाद संभावना जताई जा रही थी कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कोरोना टेस्ट हो सकता है, क्योंकि नायब सिंह सैनी हाल ही में मुख्यमंत्री से मिले थे। तब से मुख्यमंत्री के द्वारा टेस्ट कराने की संभावना सामने आई, तब से कई सांसदों, विधायकों और अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई थी।

मुख्यमंत्री के निजी सचिव अभिमन्यु सिंह ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरी तरह से स्वस्थ हैैं तथा उनमें कोरोना से संबंधित किसी तरह का लक्षण नहीं है। कोई लक्षण नहीं होने के कारण मुख्यमंत्री का टेस्ट कराने का इरादा टाल दिया गया है। उन्हेंं किसी तरह के टेस्ट की जरूरत नहीं है। यह खबर आने के बाद मुख्यमंत्री के संपर्क में आए अधिकारियों, मंत्रियों और विधायकों व सांसदों ने राहत की सांस ली है।

------

कोरोना मीटर

24 घंटे में संक्रमित : 794

24 घंटे में मौत :  6

कुल संक्रमित :  42,429

अब तक स्वस्थ : 35,492

एक्टिव केस : 6,448

कुल मौत : 489

हरियाणा की तस्वीर (पिछले दो सप्ताह के दौरान)

2.86 करोड़ आबादी, दस लाख पर सक्रिय केस, 230.28, स्वस्थ दर,83.65

10 लाख पर टेस्ट,28741

100 पुष्ट मामलों पर अभी संक्रमण दर, 20.20

प्रत्येक सौ पुष्ट मामलों पर करीब तीन लोगों की हुई मौत, 1.15

2.1 त्न पिछले एक सप्ताह के दौरान संक्रमण की दर में रोजाना औसत वृद्धि

----------------

पांच दिनों में बदलाव

तारीख,        कुल संक्रमित,            सक्रिय केस,         स्वस्थ हुए,            कुल मौतें

(पिछले दिन से कमी वृद्धि)

6 अगस्त-    39303(+755),          6205(+72)       32640(+680)       458+03

7 अगस्त-    40054(+751),          6143(-62)         33444(+804)      467+09

8 अगस्त-    40843(+789),          6338(195)        34031(+587)       474+07

9 अगस्त-    41635(+792),          6371(33)          34781(+750)       483+09

10 अगस्त-  42429(+794),          6448(78)          35492(+711)       489+06

यह‍ भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रोता रहता है यह बेजुबान, अभी हरियाणा में है एक्‍टर का डॉग फज


यह‍ भी पढ़ें: हरियाणा की अंतरराष्‍ट्रीय शूटर मनु भाकर का देसी अंदाज, गाय से दूध दुह रही हैं आजकल

यह‍ भी पढ़ें: Haryana Board Result 2020: 10वीं के रिजल्‍ट में छात्रा को मैथ में मिले दो नंबर, री-चेकिंग में आए 100


यह‍ भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू की पत्‍नी का बड़ा बयान कहा- पंजाब में शिअद का साथ छोड़े तो लौट सकते हैं भाजपा में


यह‍ भी पढ़ें:  अमृतसर के प्लास्टिक बेबी, मछली जैसे हैं मुंह और होंठ, रहस्यमय ढंग से उतर जाती है चमड़ी 

यह‍ भी पढ़ें:  अब देशभर में 150 और हरियाणा-पंजाब में 18 प्राइवेट ट्रेनें दौड़ेंगी, जानें किन रूटों चलेंगी


पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.