Move to Jagran APP

हरियाणा कोरोना के एक दिन में रिकॉर्ड 920 मरीज ठीक हुए, 623 नए केस, चार की मौत

हरियाणा में 24 घंटे के दौरान कोरोना के 920 मरीज ठीक हाेकर अस्‍पताल से घर लौटे। राज्‍य में 623 नए मरीजाें की पुष्टि हुई। इस दौरान चार काेरोना मरीजों की मौत हो गई।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 06:15 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 06:15 AM (IST)
हरियाणा कोरोना के एक दिन में रिकॉर्ड 920 मरीज ठीक हुए, 623 नए केस, चार की मौत
हरियाणा कोरोना के एक दिन में रिकॉर्ड 920 मरीज ठीक हुए, 623 नए केस, चार की मौत

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा के लोग कोरोना वायरस Covid-19 को मात दे  रहे ह‍ैं। राज्‍य में रिकवरी रेट 80 फीसद के पास पहुंच गया है और पॉजिटिव केस रेट में 0.7 फीसद की गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्‍य में रिकार्ड 920 मरीज ठीक होकर अस्‍पताल से घर लौटे, हालांकि इस दौरान 623 नए केस आए और चार मरीजों की मौत हो गई। 131 मरीज गंभीर हैं जिनमें 117 आक्सीजन और 14 वेंटीलेटर पर हैं।

loksabha election banner

131 मरीज गंभीर जिनमें 117  आक्सीजन और 14 वेंटिलेटर पर

प्रदेश में अभी तक 34 हजार 254 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें 27 हजार 340 मरीज कोरोना को हरा चुके हैं। छह हजार 497 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। 24 घंटे के दौरान 19 जिलों में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 184, गुरुग्राम में 77, अंबाला में 48, रोहतक में 43, सोनीपत में 36, करनाल व पंचकूला में 34-34, रेवाड़ी में 32, हिसार में 28, पानीपत व कुरुक्षेत्र में 16-16, पलवल में 15, नारनौल में 14, झज्जर में 12, कैथल में दस, नूंह, सिरसा व फतेहाबाद में सात-सात तथा यमुनानगर में तीन संक्रमित मिले।

फरीदाबाद में 394, सोनीपत में 108, गुरुग्राम में 105, रेवाड़ी में 70, पानीपत में 58, अंबाला में 33, झज्जर में 23, नारनौल व सिरसा में 16-16, रोहतक में 15, फतेहाबाद में 14, पंचकूला में 12, कुरुक्षेत्र में दस, हिसार व कैथल में नौ-नौ, यमुनानगर में पांच तथा करनाल में दो मरीज ठीक होकर घर लौटे।  फरीदाबाद में दो तथा अंबाला व नूंह में एक-एज मरीज की मौत हुई है। फिलहाल पांच हजार 776 की रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट  5.76 फीसद, रिकवरी रेट 79.82 फीसद और मृत्युदर 1.22 फीसद है। 24 दिन में मामले दोगुने हो रहे।

हरियाणा में कोरोना से अब तक 417 की मौत

प्रदेश में कोरोना से अभी तक 417 मरीजों की मौत हुई है। इनमें 299 पुरुष और 118 महिला शामिल हैं।  फरीदाबाद में 131, गुरुग्राम में 122, सोनीपत में 32, रोहतक में 22, अंबाला में 15, पानीपत में 13, नूंह में 12, हिसार, झज्जर, करनाल व नूंह में 10-10, पलवल में नौ, रेवाड़ी में आठ-आठ,  भिवानी व जींद में पांच-पांच, यमुनानगर में तीन, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद व सिरसा में दो-दो तथा नारनौल व चरखी दादरी में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है।

-------

कोरोना मीटर

24 घंटे में संक्रमित : 623

24 घंटे में मौत :  4

कुल संक्रमित :  34,254

अब तक स्वस्थ : 27,340

एक्टिव केस : 6,497

कुल मौत : 417

------

हरियाणा की तस्वीर (पिछले दो सप्ताह के दौरान)

2.86 करोड़ आबादी, दस लाख पर सक्रिय केस, 232.03,स्वस्थ दर,79.82

10 लाख पर टेस्ट,23704

100 पुष्ट मामलों पर अभी संक्रमण दर, 20.20

प्रत्येक सौ पुष्ट मामलों पर करीब तीन लोगों की हुई मौत, 1.22

2.3 पिछले एक सप्ताह के दौरान संक्रमण की दर में रोजाना औसत वृद्धि

----------------

पांच दिनों में बदलाव

तारीख-                     कुल संक्रमित-        सक्रिय केस -         स्वस्थ हुए-                        कुल मौतें

(पिछले दिन से कमी वृद्धि)

26 जुलाई-             31332(+794-         6556(+61)-          24384(+730)-                392(+03)

27 जुलाई-             32127(+795)-        6684(+128)-        25046(+662)-                397(+05)

28 जुलाई-             32876(+749)-        6712(+28)-          25758(+712)-                406(+09)

29 जुलाई-             33631(+755)-         6798(+86)-         26420(+662)-                 413(+07)

30 जुलाई-             34254(+623)-         6497(-301)-        27340(+920)-                 417(+04)

यह‍ भी पढ़ें: गुरमीत राम रहीम ने रोहतक जेल से फिर मां और समर्थकों को लिखी चिट्ठी, जानें क्या दी नसीहत


यह‍ भी पढ़ें:  हरियाणा के पूर्व लड़ाके बाेले- राफेल ने बढ़ाया हौसला, दो फ्रंट वॉर के लिए हम पूरी तरह तैयार

यह‍ भी पढ़ें:  राफेल की लैंडिंग से जोश हुआ हाई, जश्‍न मनाया; रोक के बावजूद भी लोगों ने बनाया वीडियो

यह‍ भी पढ़ें: चौतरफा विरोध के कारण फिर होगा फरीदाबाद-गुरुग्राम मेट्रो रेल रूट का सर्वे

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.