विधानसभा घेरने जा रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने छोड़ा पानी, कई हिरासत में
धान घोटाले की सीबीआइ जांच कराने की मांग को लेकर विधानसभा घेरने जा रहे किसानों को पुलिस ने पंचकूला में ही रोक दिया। बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
जेएनएन, पंचकूला। हरियाणा में हुए कथित धान घोटाले को लेकर पंचकूला में भारतीय किसान यूनियन ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसान घोटाले की सीबीआइ जांच की मांग कर रहे हैं। अपनी मांग को लेकर राज्यभर के किसान पंचकूूूूला के रास्ते चंडीगढ़ स्थित हरियाणा विधानसभा के घेराव के लिए पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें चंडीगढ़ की सीमा पर ही रोक दिया।
किसानों को रोकने के लिए पुलिस नेे हैैवी बैरिकेट्स लगाए हुए थे, लेकिन किसान वहां तक पहुंच गए और उन्हें तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस व किसानों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। कुछ देर मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। किसानोंं ने बैरिकेटिंंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने तेज पानी की बौछारें उन पर छोड़ी। इसके बाद भी किसान आगे बढ़ते रहे। बाद में पुलिस ने किसानों को हिरासत में ले लिया।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें