उफ! इस गर्मी ने जीना किया दुश्वार, तापमान पहुंचा 48 डिग्री के करीब
हरियाणा में गर्मी के तेवर बहुत उग्र हो गए हैं। राज्य में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है और यह 48 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।
चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर जारी है। राज्य में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। राज्य में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। गर्मी के कारण लोगों का दिन में घर से निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह से ही सूर्य देवता रौद्र रूप धारण कर लेते हैं।
राज्य में नारनौल सर्वाधिक गर्म स्थान है और यहां तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के करीब के पास पहुंच गया है। यहां का अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नूंह में तापमान 47 और सिरसा में 46.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। हिसार में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस है। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम 4 जून तक आमतौर पर खुश्क व गर्म रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में गर्म हवाएं या लू चलने की संभावना है। कभी कभी हल्के बादल भी छा सकते हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान और अधिक बढ़ेगा।
---------------------
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
जिला अधिकतम न्यूनतम
नारनौल 47.6 29
नूंह 47 31
फतेहाबाद 46 31
सिरसा 46.2 31
झज्जर 46 30
चरखी दादरी 45.6 32
रेवाड़ी 45.5 30
हिसार 45 28.3
भिवानी 45 31
रोहतक 45 30
गुरुग्राम 44.6 30.8
पलवल 44 29
जींद 44 29
फरीदाबाद 43 30
सोनीपत 43 29
कैथल 43 29
कुरुक्षेत्र 42 29
पानीपत 42 27
अंबाला 41.6 28
यमुनानगर 41 28
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप