Move to Jagran APP

अब देश में बैठे ही बालाकोट जैसा हमला हो जाएगा : नड्डा

कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भारत अब एक शक्तिशाली देश है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 08:16 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:13 AM (IST)
अब देश में बैठे ही बालाकोट जैसा हमला हो जाएगा : नड्डा
अब देश में बैठे ही बालाकोट जैसा हमला हो जाएगा : नड्डा

जागरण संवाददाता, पंचकूला : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भारत अब एक शक्तिशाली देश है। देश में बैठे-बैठे ही बालाकोट हो जाएगा। किसी अभिनंदन को पाकिस्तान जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। राफेल खरीद के बाद अब देश की ताकत कई गुना बढ़ गई है। जेपी नड्डा रविवार को पंचकूला में भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध नागरिकों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदल कर रख दिया है। उन्होंने पंचकूला में पांच वर्षो में किए गए विकास कार्यो को गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता को समर्थन देने की अपील की। नड्डा ने कहा कि पंचकूला ही नहीं, पूरे हरियाणा प्रदेश में 21 अक्टूबर को होने वाले मतदान में भाजपा के पक्ष में मतदान करके भारी बहुमत से विजय दिलाएं। नड्डा ने कहा कि वे पंचकूला से भलीभांति परिचित हैं। मोदी के नेतृत्व से देश के 130 करोड़ लोगों में अपार उत्साह व विश्वास जगा है। लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है और विश्व स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने धारा-370 को हटाना केंद्र सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले पांच वर्षो में हरियाणा की तस्वीर बदल दी है और हरियाणा में पारदर्शी शासन देकर भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया है। प्रदेश में भाजपा की सुनामी

loksabha election banner

भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सुनामी चल रही है और 24 अक्टूबर को जब परिणाम घोषित होंगे तो रिकॉर्डतोड़ बहुमत के साथ भाजपा जीतेगी। सम्मेलन को केंद्रीय राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया और कालका से भाजपा प्रत्याशी लतिका शर्मा ने भी संबोधित किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, हरियाणा भाजपा की उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, महामंत्री वीरेंद्र राणा, हरेंद्र मलिक, उमेश सूद, अजय शर्मा, बीबी सिगल, कुलभूषण गोयल, अंजलि बंसल, अरुण ग्रोवर, योगेंद्र शर्मा, युवराज कौशिक, संजीव वशिष्ठ, अमित गुप्ता, मीडिया प्रभारी विकास पाल व नवीन गर्ग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.