Move to Jagran APP

चाचा अभय के इस्तीफे से खाली हुई ऐलनाबाद सीट पर भतीजों की नजर, दिग्विजय ने साधा निशााना

इनेलो नेता अभय चौटाला के इस्‍तीफे से खाली हुई ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर अब उनके भतीजों दुष्‍यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला की नजरें लग गई हैं। जजपा ऐलनाबाद सीट के उपचुनाव में अपना उम्‍मीवार ख़ड़ा करना चाहती है।

By Sunil kumar jhaEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 06:21 PM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 06:34 PM (IST)
चाचा अभय के इस्तीफे से खाली हुई ऐलनाबाद सीट पर भतीजों की नजर, दिग्विजय ने साधा निशााना
दिग्विजय चौटाला और अभय सिंह चौटाला की फाइल फोटो।

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा में जल्‍द ही चुनावी मैदान में चाचा और भतीजे का मुकाबला दिख सकता है। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला द्वारा ऐलनाबाद विधानसभा सीट के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद उनके भतीजों दुष्‍यंत और दिग्विजय चौटाला की इस पर नजर है। उपचुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन सरकार में शामिल जननायक जनता पार्टी (जजपा) इस सीट पर अपनी दावेदारी ठोकेगी। इसके साथ ही दिग्विजय चौटाला ने शनिवार को यहां चाचा अभय सिंह चौटाला पर जमकर निशाने साधे। दिग्विजय ने यहां कहा कि अभय चौटाला को किसने खेल रत्‍न, जल नायक और किसान केसरी जैसे उपनाम दे दिए।

loksabha election banner

कालका से भाजपा और चौटाला परिवार की परंपरागत सीट से जजपा उम्मीदवार उतारने की तैयारी

जजपा की रणनीति है कि प्रदीप चौधरी की विधानसभा सदस्य रद होने के कारण रिक्त हुई कालका सीट पर भाजपा चुनाव लड़े और स्वर्गीय ताऊ देवीलाल की परंपरागत सीट रही ऐलनाबाद से पार्टी का प्रत्याशी चुनावी रण में उतारा जाए। इसके लिए पार्टी ने तैयारी भी शुरू कर दी है।

चंडीगढ़ में जजपा कार्यालय में दिग्विजय चौटाला का स्‍वागत करत कार्यकर्ता। (जागरण)

चंडीगढ़ में शनिवार को जजपा नेता और इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने पार्टी मुख्यालय में इसके संकेत दिए। पत्रकारों से मुखातिब दिग्विजय ने कहा कि जजपा कालका से ज्यादा मजबूत ऐलनाबाद में रहेगी जो हमारा गढ़ है। हालांकि चुनाव में कहां से किसका प्रत्याशी लड़ेगा, इसका फैसला दोनों दलों के दिग्गज आपस में मिलकर करेंगे। जहां मौका मिलेगा, गठबंधन में वहां से चुनाव लड़ेंगे।

दिग्विजय बोले, अभय को किसने दिए खेल रत्न, जल नायक और किसान केसरी जैसे उपनाम

चाचा अभय चौटाला पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह स्वयंभू नेता हैं। खुद को बड़े-बड़े टाइटल खुद ही दे देते हैं। कोई बताए कि उन्हें खेल रत्‍न और जल नायक जैसे उपनाम किसने दिए हैं। अब किसान केसरी जैसे टाइटल उन्हें किसने दिए।

यह भी पढ़ें: मिलिये हिसार की M.com पास सुनीता से, नई सोच से बनी प्रेरणा, कोरोना संकट में नए आइडिया से किया कमाल

उन्होंने कहा कि निजी उद्योगों में स्थानीय युवाओं को 75 फीसद आरक्षण देकर प्रदेश सरकार ने लाखों युवाओं के सुनहरे भविष्य पर मुहर लगाई है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रमाणित किया है कि जजपा ने जो भी वादे प्रदेशवासियों से किए हैं, वे सभी निभाए जाएंगे। दिग्विजय ने कहा कि बुजुर्गों के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं रखी जाएगी और बुढ़ापा पेंशन के वादे को भी पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हरियाणा की छात्रा ने राकेश टिकैत को कर दिया निरुत्तर, तीखे सवाल पूछे तो छीन लिया माइक

 यह भी पढ़ें: पंजाब में किसान आंदोलन की खास तैयारियां, ट्रैक्‍टर ट्रालियों को बनाया घर, सभी तर‍ह की सुविधाओं से लैस


हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.