मोरनी में बढ़ेंगे रोजगार के साधन, जन्मदिन पर पंचकूला को सौगात देंगे मनोहर लाल
मोरनी को पर्यटन हब के तौर पर विकसित करने के लिए सरकार की ओर निर्देश जारी किए गए हैं।
राजेश मलकानियां, पंचकूला
मोरनी को पर्यटन हब के तौर पर विकसित करने के लिए सरकार की ओर निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद विभिन्न विभाग मोरनी की तरक्की और पर्यटन की संभावनाओं को तलाशने में जुटे हुए हैं। आने वाले समय में मोरनी आय और रोजगार के साधन बढ़ने की संभावना है। साथ ही यहां की जमीनों के दामों में भी भारी उछाल आएगा। मोरनी की तरफ मुख्यमंत्री मनोहर लाल विशेष ध्यान दे रहे हैं और समय-समय पर अधिकारियों की बैठकें लेकर यहां की डेवलपमेंट पर चर्चा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल पांच मई को अपने जन्मदिन पर मोरनी आएंगे और क्षेत्र को कई सौगात देंगे। गौरतलब है कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपना जन्मदिन मोरनी में मना चुके हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री पांच मई को अपने जन्मदिन पर मोरनी हिल्स में पैराग्लाइडिग समेत अन्य प्रोजेट्स की शुरुआत करेंगे। इंटेग्रेटिड डेवलपमेंट प्लान ऑफ पंचकूला के तहत मोरनी क्षेत्र में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई प्रोजेक्ट लाए जा रहे हैं। अगर इसमें पर्यटकों का रुझान बढ़ेगा तो इससे इलाके में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे लोगों की आमदन बढ़ेगी। पैराग्लाइडिग को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। ईको-टूरिज्म को बढ़ाने देने के लिए शिवालिक डेवलपमेंट बोर्ड (एसडीबी) की ओर से मोरनी हिल्स में ट्रैक, माउंटेन बाइकिग ट्रैक और कई अन्य गतिविधियों भी की जाएंगी। इसी कड़ी में मोरनी क्षेत्र की चार बड़ी सड़कों को भी 22-22 फीट चौड़ा करने पर सरकार करीब 104 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में लोगों को अब मोरनी क्षेत्र में टूरिज्म डिपार्टमेंट हरियाणा के सौजन्य से पैराग्लाइडिग, दो ट्रैकिग रूट, एक मिनी बस और साइकिल ट्रैक मिलेगा। लोक निर्माण विभाग के सौजन्य से सेटर-32 से मांधना तक 7.5 किलोमीटर लंबी सड़क को 22 फीट चौड़ी बनाया जाएगा। मांधना से मोरनी तक 17 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ी किया जाएगा। जल्लाह से मांधना तक की सड़क और मोरनी से टिकर ताल की सड़क भी 22 फीट चौड़ी बनाया जाएगा। इसी तरह मोरनी से रायपुर रानी की सड़क भी 22 फीट चौड़ी बनाई जाएगी। पर्यटन विभाग एक मिनी बस भी चलाएगा जो सैलानियों को मोरनी की सैर कराएगी। प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद मोरनी में वाले दिनों में मोरनी क्षेत्र की आबोहवा बदलेगी। लोकल लोगों को रोजगार और सरकार को राजस्व मिलेगा। होटलों में बढ़ेगी रौनक
मोरनी में वैसे तो लोग वीकेंड पर आते रहते हैं। इसके चलते मोरनी के रास्तों में कई छोटे-बड़े होटल बने हुये हैं, लेकिन पूरा साल यह होटल नहीं चलते। लेकिन यदि मोरनी में पर्यटकों की संख्या विभिन्न प्रोजेक्टस आने के बाद बढ़ी, तो इन होटलों में भी बुकिग बढ़नी शुरू होगी। इसके बाद होटल व्यवसाय चौगुनी तरक्की करेगा। अस्पताल साइट्स की होगी ऑक्शन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण जल्द ही एमडीसी सेक्टर-5 सी में साइट नं.2 (पांच एकड़) पर अस्पताल की आक्शन करेगा। इसकी प्रपोजल को एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक ने अप्रूवल दे दी है। इसी क्रम में सेक्टर-32 के रिवाइज्ड ले-आउट डिमार्केशन प्लान को भी मंजूरी दे दी गई जिसमें साइट नं. 4 पर (4.98 एकड़) में अस्पताल आएगा। मुख्यमंत्री पंचकूला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खुद दिलचस्पी ले रहे और कई मीटिग संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ले चुके हैं। दोनों अस्पताल साइट्स जल्द ही नीलामी में रखे जाएंगे। इन पर मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल बनेंगे और सैकड़ों स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने की गुंजाइश भी बनेगी।