सोनाली फौगाट से पिटाई मामले में मार्केट कमेटी सचिव महिला आयोग पहुंचे, बयान दर्ज कराया
हिसार मार्केट कमेटी के सचिव आज पंचकूला में हरियाणा राज्य महिला आयोग के समक्ष पेश हुए। उन्होंने सोनाली फौगाट से विवाद पर अपना पक्ष रखा।
पंचकूला, जेएनएन। महिला भाजपा नेता सोनाली फौगाट से विवाद में फंसे हिसार मार्केट कमेटी के सचिव सुल्तान सिंह वीरवार को यहां हरियाणा महिला आयोग में पेश हुए। अभी उनसे पूछताछ चल रही है। बता दें कि सोनाली फौगाट ने पिछले दिनों बालसमंद मंडी में किसी बात पर हुए विवाद से नाराज होकर सुल्तान सिंह की थप्पड़ों औ चप्पल से पिटाई कर दी थी। इसके बाद राजनीतिक विवाद पैदा हो गया था।
इससे पहले महिला आयोग के सदस्य हिसार भी पहुंची थीं और मामले में पूछताछ की थी। दूसरी ओर, बुधवार को सोनाली फौगाट ने महिला आयोग मुख्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत और बयान दर्ज कराया था। उन्होंने विवाद का कारण हिसार मार्केट कमेटी के सचिव सुल्तान सिंह द्वारा अभद्र टिप्पणी और छेड़छाड़ करना बताया था। सोनाली ने महिला आयोग में दी शिकायत में सुल्तान सिंह के एक कथित ऑडियो टेप को मुख्य आधार बनाया है।
इसके बाद महिला आयोग ने हिसार मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह को सभी दस्तावेजों के साथ वीरवार को दिन में 11 बजे पेश होने का समन जारी किया था। इसके बाद वीरवार सुबह सुल्तान सिंह पंचकूला के सेक्टर 4 स्थित हरियाणा राज्य महिला आयोग के कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा। महिला आयोग के सदस्यों ने ऑडियो टेप और पूरे घटनाक्रम पर उनसे सवाल जवाब किए।
बताया जाता है कि सुल्तान सिंह ने पूरे मामले पर अपना लिखित बयान भी पेश किया। सुल्तान सिंह खुद पर लगाए गए आरोपों से साफ इन्कार किया। बताया जाता है कि उन्होंने पूछताछ में कहा कि वह मामले में पूरी तरह निर्दोष हैं। उन्होंने सोनाली फौगाट और उनके समर्थकों पर बेवजह अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाया।
महिला आयोग पहुंची भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट
इससे पहले भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट ने बुधवार शाम महिला आयोग में पेश हुईं। उन्होंने आयोग की प्रधान प्रतिभा सुमन, वाइस चेयरपर्सन प्रीति भारद्वाज सहित अन्य सदस्याें और अधिकारियों समच अपना पक्ष रखा था। सोनाली फौगाट ने कहा कि सुल्तान सिंह ने महिलाओं सम्मान को ठेस पहुंचाई और उनके साथ असभ्य बर्ताव किया। वह राजनीति में हैं इसी कारण उनको निशाना बनाया जा रहा है।
प्रीति भारद्वाज ने बताया कि सोनाली फौगाट बुधवार शाम को खुद ही आयोग के समक्ष पेश हुईं थीं और अपनी लिखित शिकायत दी। साथ ही सोनाली फौगाट की ओर से ऑडियो क्लिप भी सुनाया गया, जिसमें सुल्तान सिंह द्वारा महिलाओं के बारे में अपशब्द कहे।
यह भी पढ़ें: अफसर पिटाई मामले में सोनाली फौगाट पर खाप गरम, सुल्तान सिंह को महिला आयोग का समन
यह भी पढ़ें: करनाल में Bollywood Actor Dharmendra के रेस्टोरेंट पर कब्जा, खुद को पाटर्नर बता मांगे डेढ़ करोड़
यह भी पढ़ें: कोरोना मरीजों पर एंटी वायरल ड्रग रेमडेसिवीर के ट्रायल में आई बड़ी बाधा, बांग्लादेश से मंगवाई दवा
यह भी पढ़ें: वर्क फ्रॉम होम के बाद अब घर वापसी की ओर बढ़ रहे कदम, रेडी-टू-शिफ्ट होम की होड़
यह भी पढ़ें: जानें कैसे मास्क बनाने में हो रही गड़बड़ी और कालाबाजारी का खेल, एक रुपये वाला 20 में बिका
यह भी पढ़ें: एक उद्यमी की अनोखी कहानी: 10वीं में फेल हुए तो घर से भागे, कई रात भूखे सोए, अब तीन देशों में कारोबार
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें