चुनाव से पहले मनोहर सरकार का तोहफा, एक क्लिक पर मिलेंगी 209 परियोजनाएं
चुनाव से पहले हरियाणा की मनोहरलाल सरकार राज्य के सभी 22 जिलों को विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वह एक क्लिक से 209 परियोजनाओं को शुरू करेंगे।
चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा की मनोहरलाल सरकार लोकसभा चुनाव से पहले राज्य के सभी जिलों को सौगातें देने जा रही हैं। प्रदेश में रविवार को एक साथ सभी 22 जिलों में 4276 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास या लोकार्पण होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक क्लिक से राज्य के लोगों को 209 नई परियोजनाओं का तोहफा देंगे।
मनोहर लाल करेंगे 4276 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
मुख्यमंत्री मनोहरलाल एक समारोह में 1010 करोड़ रुपये की 63 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और 3265 करोड़ की 146 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाअों की मुख्यमंत्री ने विभिन्न मौकों पर पहले घोषणाएं की थीं।
जिलावार लोकार्पित की जाने वाली प्रमुख परियोजनाओं में सिंचाई विभाग की 633 करोड़ रुपये की मेवात फीडर कैनाल परियोजना है। इसी प्रकार 100 करोड़ रुपये से अधिक की जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी उनमें पानीपत जिले के डाहर में सहकारी चीनी मिल के आधुनिकीकरण की 300 करोड़ रुपये की परियोजना, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग की 175 करोड़ रुपये की करनाल चिड़ाउ मोड़ से कैथल तक चार मार्गीय बनाने की परियोजना मुख्य है।
इसके अलावा फरीदाबाद में 159.40 करोड़ से सिटी संचालन प्लेटफार्म, हिसार में 156 करोड़ रुपये की एविएशन हब फेज-2, कैथल के मुंदड़ी में 150 करोड़ रुपये की लागत से संस्कृत विश्वविद्यालय, नूंह के शहीद हसन खां मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में 150 करोड़ का दंत महाविद्यालय तथा महेंद्रगढ़ के भालखी में 114.70 करोड़ रुपये की पेयजल संवर्धन की परियोजना सिरे चढ़ेगी।
-------
इन परियोजनाओं का होगा उद्घाटन
जिला लागत (करोड़ रुपये) परियोजनाएं
पंचकूला - 14.20 - 2
पानीपत - 20.95 - 5
सिरसा - 05.02 - 2
अंबाला - 08.24 - 1
करनाल- 18.64 - 5
यमुनानगर - 20.79 - 3
सोनीपत - 07.38 - 2
रोहतक - 02.45 - 1
फरीदाबाद - 26.56 - 2
फतेहाबाद - 47.48 - 10
हिसार - 26.35 - 4
कैथल - 29.04 - 4
भिवानी - 38.33 - 3
नूंह - 633 - 1
पलवल - 23.12 - 4
गुरुग्राम - 53.02 - 7
महेंद्रगढ़ - 11.88 - 1
झज्जर - 6.89 - 3
चरखी दादरी - 17.45 - 3
---------
इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
जिला लागत (करोड़ रुपये) परियोजनाएं
अंबाला - 125.3 - 3
भिवानी - 65.06 - 5
चरखी दादरी - 21.58 - 3
फरीदाबाद - 373.95 - 11
फतेहाबाद - 24.63 - 9
गुरुग्राम - 343.87 - 14
हिसार - 256.70 - 7
झज्जर - 194.70 - 10
जींद - 30.97 - 14
कैथल - 217.82 - 8
करनाल - 288.54 - 10
कुरुक्षेत्र - 122 - 8
महेंद्रगढ़ - 149.70 - 2
नूंह - 186.56 - 6
पलवल - 47.87 - 4
पंचकूला - 50.06 - 3
पानीपत - 404.11 - 4
रेवाड़ी - 159 - 2
रोहतक - 36.90 - 5
सिरसा - 29.86 - 3
सोनीपत - 35.43 - 5
यमुनानगर - 101.09 - 10