Move to Jagran APP

अमित शाह ने लगाई मंत्रियों की सूची पर मुहर, कल ले सकते हैं मनोहर के मंत्री शपथ

हरियाणा में मंत्रियों के नामों की सूची पर अमित शाह ने मुहर लगा दी है। बताया जा रहा है कि 12 नवंबर को मंत्री शपथ ले सकते हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 09:58 AM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 05:50 PM (IST)
अमित शाह ने लगाई मंत्रियों की सूची पर मुहर, कल ले सकते हैं मनोहर के मंत्री शपथ
अमित शाह ने लगाई मंत्रियों की सूची पर मुहर, कल ले सकते हैं मनोहर के मंत्री शपथ

नई दिल्ली [बिजेंद्र बंसल]। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल कैबिनेट की सूची पर भाजपा हाईकमान की मुहर लग गई है। महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट और अयोध्या फैसले के चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से पांच दिन के इंतजार के बाद मुलाकात हुई। शाह के निवास पर इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी जेपी नड्डा,पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ.अनिज जैन, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला सहित प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट भी मौजूद थे। दो घंटे चली यह बैठक दोपहर 1.30 खत्म हुई।

loksabha election banner

इस दौरान शाह ने मुख्यमंत्री द्वारा पार्टी के प्रदेश संगठन और संघ की प्रांत टीम से चर्चा करके बनाई मंत्रिमंडल की सूची में शामिल एक-एक विधायक की कार्यक्षमता के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने शाह को गठबंधन सरकार के सहयोगी दल के मुखिया दुष्यंत चौटाला द्वारा उपलब्ध कराई गई मंत्रियों की सूची में शामिल विधायकों के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई। सूत्र बताते हैं कि शाह ने मनोहर लाल को पहले ही सरकार में युवा चेहरों और महिलाओं को तरजीह देने का भी आदेश दिया था।

नए मंत्रियों के नाम पर शाह की मुहर लगने के बाद माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री 13 नवंबर को मंत्रिमंडल विस्तार कर सकते हैं। राज्यपाल अपने घर में मांगलिक कार्य में हिस्सा लेने के लिए 16 व 17 नवंबर को बिहार जाएंगे।

संघ की प्रांतीय टीम को भी दी जाएगी नई कैबिनेट की जानकारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रांत टीम को भी अपनी नई टीम की जानकारी देंगे। जानकारी के अनुसार प्रांत संघ चालक और एक राष्ट्रीय पदाधिकारी के साथ मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही चर्चा करेंगे। इसलिए मुख्यमंत्री अपने तय कार्यक्रम के तहत रविवार सायं रोहतक से वापस नई दिल्ली स्थित हरियाणा निवास भी पहुंच गए थे। हरियाणा निवास में ही मुख्यमंत्री ने संघ पदाधिकारियों को टिकट वितरण से पहले भाजपा प्रत्याशियों की अंतिम सूची दिखाई थी। जिन विधायकों को मंत्री बनाया जाना है,उनके नाम अभी गोपनीय रखे जा रहे हैं। इन विधायकों को भी मंत्रिमंडल विस्तार से एक दिन पहले ही सूचित किया जाएगा। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.