हरियाणा में कोरोना संक्रमण से 21 दिन बाद 100 से कम मौतें, 32 दिन बाद 50 हजार से नीचे हुए एक्टिव केस
हरियाणा में भी कोरोना संक्रमण की दर गिरने लगी है। गत दिवस 5021 नए मरीज मिले जबकि 11 हजार 327 मरीज ठीक होकर घरों को लौटे। 98 मरीजों की मौत हुई। राज्य में 32 दिन बाद एक्टिव संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 50 हजार से नीचे आया है।
जेएनएन, चंडीगढ़। कोरोना से जंग में शनिवार का दिन राहत भरा रहा। आखिर 21 दिन के बाद मृतकों का ग्राफ 100 से नीचे आ गया है। अंतिम बार 30 अप्रैल को 98 मरीजों की मौत हुई थी, जबकि शनिवार को भी इतने ही लोगों की मौत हुई। इसी तरह एक्टिव केस भी 32 दिन के बाद 50 हजार से नीचे आ गए हैं।
20 अप्रैल को 49 हजार 772 एक्टिव मरीज थे, जबकि अब 47 हजार 993 मरीज हैं। पिछले 24 घंटों में 5021 नए मरीज मिले हैं और 11 हजार 327 लोग ठीक हो गए। इस दौरान 54 हजार 538 लोगों ने कोरोना की जांच कराई और करीब इतने ही लोगों ने टीकाकरण कराया।
यह भी पढ़ें: विधायक धीमान के कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावती तेवर, बोले- नाराज MLA सरकार गिरा दें, नवजोत सिद्धू भी आक्रामक
गांव में चल रही हेल्थ चेकअप योजना के तहत 15 लाख 12 हजार 767 लोगों की स्क्री¨नग की गई। इनमें 8621 लोगों में कोरोना के लक्षण के चलते जांच की गई तो 235 लोग संक्रमित मिले। गांवों में अब तक करीब 80 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है जिसमें 2570 लोग पाजिटिव मिले हैं।
यह भी पढ़ें: 26 मई को दिल्ली बार्डर पर धरने के हो जाएंगे छह माह, इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाएंगे किसान
नए मरीजों की तुलना में दोगुने से अधिक मरीज मिलने के चलते रिकवरी रेट बढ़ता हुआ 92.45 फीसद पर पहुंच गया है। हालांकि मृत्यु दर भी थोड़ी सी बढ़कर 1.01 फीसद पर पहुंच गई है। संक्रमण दर 8.53 फीसद है।
यह भी पढ़ें: आशा वर्कर्स 24 मई को करेंगी हड़ताल, हरियाणा में हो सकती हैं स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
यह भी पढ़ें: गोल्डन टेंपल मेल अब 130 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी, छह घंटे जल्दी पहुंचेगी मुंबई