Move to Jagran APP

हरियाणा में साढ़े तीन हजार स्कूलों में मुखिया नहीं, 52 हजार पद खाली

हरियाणा में परीक्षाएं सिर पर हैं, लेकिन सरकारी स्कूलों में व्यवस्था डगमगाई हुई है। राज्य में 52 हजार से अधिक शिक्षकों के पद खाली हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 04 Feb 2018 04:27 PM (IST)Updated: Sun, 04 Feb 2018 04:27 PM (IST)
हरियाणा में साढ़े तीन हजार स्कूलों में मुखिया नहीं, 52 हजार पद खाली
हरियाणा में साढ़े तीन हजार स्कूलों में मुखिया नहीं, 52 हजार पद खाली

चंडीगढ़ [सुधीर तंवर]। स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं सिर पर हैं। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे ज्यादातर सरकारी स्कूलों के छात्र टेंशन में हैं कि परीक्षाओं में उनकी नैया कैसे पार लगेगी। खासकर दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे बच्चों को समझ ही नहीं आ रहा कि बगैर अध्यापकों के परीक्षा की तैयारी करें तो करें कैसे।

prime article banner

हरियाणा में कुल 14 हजार 373 स्कूल हैं जिनके लिए शैक्षणिक स्टाफ के तहत एक लाख 28 हजार 791 पद स्वीकृत हैं। इनमें 52 हजार से अधिक पद खाली हैं। हालांकि वैकल्पिक रूप से करीब साढ़े तेरह हजार अतिथि अध्यापकों की सेवाएं ली जा रही हैं, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहा है। साढ़े तीन हजार से अधिक स्कूल बगैर मुखिया के ही चल रहे हैं,जिससे इनमें व्यवस्था बुरी तरह डगमगाई हुई है। स्टाफ की कमी से बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम भी गिरता जा रहा है। शिक्षकों की भर्ती के लिए शिक्षा विभाग कर्मचारी चयन आयोग से सिफारिश कर चुका, लेकिन भर्ती प्रक्रिया अमल में नहीं आ सकी है।

शहरी क्षेत्रों की बजाय गांवों में हालत ज्यादा चिंताजनक है। स्टाफ की कमी से शिक्षण कार्य पूरी तरह से चरमरा गया है। कई स्कूलों में आधे से अधिक पद खाली हैं। कई विषयों के शिक्षक नहीं होने से बच्चे कक्षाओं में खाली बैठने को मजबूर हैं। सबसे खराब स्थिति सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की है जिनमें लेक्चरर के 13 हजार से अधिक पद खाली हैं। शिक्षकों पर अध्यापन के अलावा वोटर लिस्ट, जनगणना, सर्वे, चुनाव ड्यूटी जैसे तमाम अन्य सरकारी काम लिए जाने से रही सही कसर पूरी हो जा रही है। अधिकतर स्कूलों में लाइब्रेरी भी नहीं जहां बच्चे खाली समय में अध्ययन कर सकें। साइंस की लैब में उपकरण नहीं तो कंप्यूटर धूल फांक रहे हैं।

हरियाणा के स्कूलों में स्टाफ की स्थिति

पद                        स्वीकृत पद    तैनात स्टाफ   रिक्त पद    गेस्ट टीचर

जेबीटी                   38804          23968           14836         6022

मुख्य शिक्षक          5440            2080              3360            0

सीएंडवी                19121          11869             7252          1557

मास्टर                  18757          10519             8238          4241

मौलिक मुख्याध्यापक  5548        3198               2350            0

लेक्चरर                  37261         21928            15333        1926

वोकेशनल लेक्चरर     210            138                  72              0

वोकेशनल इंस्ट्रेक्टर   276             259                  17              0

हेड मास्टर               1291           440                 851             0

प्रिंसिपल                 2083         1717                 366             0

कुल                    1,28,791       76,116            52,675    13,746

नियुक्तियां जल्द : शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का कहना है कि शिक्षा में सुधार के लिए सरकार पूरी तरह गंभीर है। पिछले तीन वर्षों के दौरान सरकारी स्कूलों की स्थिति में काफी तेजी से सुधार हुआ। दूसरे राज्य भी हमारी नीतियों का अनुकरण कर रहे हैं। शिक्षा विभाग में रिक्त पदों की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। कर्मचारी चयन आयोग के जरिये जल्द ही 20 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भी पढ़ेंः हौसले से दी कैंसर को मात, डांस को बनाया हथियार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.