दुष्प्रचार से बाज नहीं आ रहा खालिस्तानी आतंकी पन्नू, कुरुक्षेत्र और गुरुग्राम में केस दर्ज
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू हरकतों व दुष्प्रचार से बाज नहीं आ रहा है। वह हरियाणा में मैसेज भेजकर दुष्प्रचार कर रहा है। पन्नू के खिलाफ हरियाणा में केस दर्ज हुआ है।
चंडीगढ़, जेएनएन। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह का हरियाणा में मैसेज व वीडियो के माध्यम से दुष्प्रचार में जुटा हुआ है। उसके खिलाफ हरियाणा में दो स्थानों पर पुलिा ने केस दर्ज किया है। पाकिस्तान की शह पर विदेश से संचालित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने केस दजा किया है।
बता कि पन्नू ने पिछले दिनों हरियाणा में लोगों के मोबाइल पर ऑडियो कॉल के जरिए खालिस्तान के समर्थन में रेफरेंडम शुरू करने के मैसेज भेजे थे और उसकी इस तरह की हरकतें जारी हैं। अब पन्नू ने अब स्वतंत्रता दिवस पर खालिस्तान का झंडा फहराने संबंधी वीडियो भेजे हैं। गुप्तचर विभाग की रिपोर्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय कॉल को लेकर आतंकी के खिलाफ कुरुक्षेत्र और गुरुग्राम में केस दर्ज किए गए हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर खालिस्तान का झंडा फहराने के वीडियो पर सक्रिय हुआ गुप्तचर विभाग
वायरल वीडियो में खालिस्तान समर्थक आतंकी पन्नू लोगों से पंचायत भवनों पर स्वतंत्रता दिवस के दिन खालिस्तान का झंडा फहराने का आह्वान कर रहा है। बदले में ढाई हजार डॉलर देने का लालच भी दे रहा है। इन वीडियो को लेकर सिख संगठनों में रोष है।
आपत्तिजनक वीडियो से सिख संगठनों में रोष, सख्त कार्रवाई की मांग, विज भी हुए सक्रिय
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा इंतजाम पूरी तरह चाक-चौबंद हैं। अलगाववादियों की ओर से जो कॉल आ रही हैं, उन्हेंं कोई गंभीरता से न ले। पन्नू के खिलाफ प्रदेश में दो स्थानों पर एफआइआर दर्ज की गई हैं।
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ समॢथत प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस का मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू इससे पहले भी लोगों को फोन व ईमेल कर खालिस्तान के नाम पर भड़काने की कोशिश करता रहा है। वह हरियाणा को खालिस्तान बनाने की बात कर रहा है, जिससे यहां के सिखों में भारी रोष है।