खतरा फिलहाल टला, तीन महीने के लिए बची ठेके पर लगे 11 हजार कर्मचारियों की नौकरी
हरियाणा में करीब 11 हजार ठेका कर्मचारियों की नौकरियां फिलहाल बच गई हैं। मनोहरलाल सरकार ने उनकी सेवाएं तीन महीने जारी रखने का फैसला किया है।
चंडीगढ़ए जेएनएन। हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग में ठेके पर लगे जिन 11 हजार कर्मचारियों को फिलहाल राहत मिल गई है। इन कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार लटक रही थी। हरियाणा सरकार ने इन कर्मचारियों को तीन महीने की राहत दे दी है। स्वास्थ्य विभाग ने इनकी सेवाएं 30 सितंबर तक जारी रखने का आदेश जारी कर दिया है।
सर्व कर्मचारी संघ का दबाव कर गया काम, 30 सितंबर तक मिली मोहलत
3200 सिक्योरिटी गार्ड के साथ ही करीब आठ हजार सफाई कर्मचारी, वार्ड सर्वेंट, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, माली, लिफ्ट मैन, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन सहित अन्य कच्चे कर्मचारी 30 सितंबर तक काम करते रहेंगे। विभाग में जो कर्मचारी एवं अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर हैं, उनकी सेवाएं भी जारी रहेंगी।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। कच्चे कर्मचारियों की नौकरी बचाने के लिए सर्व कर्मचारी संघ लगातार आंदोलनरत था। इन कर्मचारियाके की सेवाएं 30 जून तक समापत करने की तैयारी थी। इसके बाद सर्व कर्मचारी संघ के नेतृत्व में कर्मचारी आंदोलन कर रहे थे।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, महासचिव सतीश सेठी व सीटू की अध्यक्ष सुरेखा ने फैसले को कर्मचारियों की जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि ठेका कर्मचारियों को सीधे विभाग के पे-रोल पर करते हुए 24 हजार रुपये न्यूनतम मासिक वेतन और 50 लाख रुपये की एक्सग्रेसिया स्कीम में शामिल किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: पाक आतंकियों ने पंजाब में तैयार किया नेटवर्क, पठानकोट में एक और लश्कर आतंकी काबू
यह भी पढ़ें: पिता ने 10वीं में फेल होने पर डांटा तो घर से भागे,कई रात भूखे सोए, आज तीन देशों में है कारोबार
यह भी पढ़ें: कश्मीर में हथियार पहुंचाने के लिए पाकिस्तानी आतंकियों व पंजाब के नशा तस्करों में गठजोड़
यह भी पढ़ें: कोरोना संकट में किसान काे खूब रास आ रही अफ्रीकन तुलसी की खेती, जानें इसकी खूबियां
यह भी पढ़ें: पिता ने 10वीं में फेल होने पर डांटा तो घर से भागे,कई रात भूखे सोए, आज तीन देशों में है कारोबार
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें