Move to Jagran APP

जींद में जीत पर खिले भाजपाइयों के चेहरे

पंचकूला में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Jan 2019 08:59 PM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2019 08:59 PM (IST)
जींद में जीत पर खिले भाजपाइयों के चेहरे
जींद में जीत पर खिले भाजपाइयों के चेहरे

जागरण संवाददाता, पंचकूला : जींद में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा की जीत के बाद पंचकूला में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। भाजपा के प्रदेश कार्यालय सेक्टर-2 में भाजपाइयों ने ढोल नगाड़ों पर जमकर भंगड़ा डाला। पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने सभी को जीत की बधाई देते हुए कहा कि जींद हरियाणा विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल था, जिसे भाजपा ने जीतकर साबित कर दिया है कि पुन: प्रदेश में मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार बनेगी। मौके पर जिला प्रधान दीपक शर्मा, महामंत्री हरेंद्र मलिक, युवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, सहमीडिया प्रभारी संजय आहूजा सहित अन्य उपस्थित थे। आगे फिर बनेगी हमारी सरकार

loksabha election banner

हरियाणा बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव कृष्ण ढुल ने सीएम मनोहर लाल एवं जींद की जनता को बधाई दी है। कृष्ण ढुल ने कहा कि भाजपा ने पहले मेयर और फिर जींद में जीत दर्ज करके साबित कर दिया है कि सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य लोगों को पसंद आ रहे हैं। हरियाणा प्रदेश मीडिया कार्यालय के प्रमुख पंचकूला व¨रद्र गर्ग ने सीएम हाउस पहुंचकर भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लड्डू खिलाए। गर्ग ने कहा कि पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के कुशल नेतृत्व का परिणाम यह जीत है। बरवाला और पिंजौर में बंटे लड्डू

बरवाला भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी खुशी मनाई। अध्यक्ष सुशील सिंगला ने कहा कि यह जीत 36 बिरादरी की जनता की जीत है। ¨पजौर भाजपा कार्यालय में जींद उपचुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर व ढोल बजाकर मनाई। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजीव कौशल, मंडल अध्यक्ष सुनील धीमान, पूर्व पार्षद फतेह ¨सह, तरसेम गुप्ता, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सोनू, सागर, शिवा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुनीता ¨सह, मंडल अध्यक्ष हरविंद कौर, सुषमा, मंजू मौजूद रहे। वहीं, कालका मंडल अध्यक्ष इन्द्र कुमार की अध्यक्षता में ढोल बजाकर लड्डू बांटे गए। मौके पर मंडल महामंत्री जसबीर ¨सह जस्सा, मंडल उपाध्यक्ष दलीप कुमार, जीवन रविदत्त वर्मा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किशोर शर्मा, राजा वर्मा, करण शर्मा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.