Move to Jagran APP

JJP के संगठन में शामिल हुए 22 नए पदाधिकारी, जयभगवान बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

JJP ने संगठन का विस्तार करते हुए तीन जिलों के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 11 उपाध्यक्ष और पांच महिला जिला अध्यक्ष घोषित किए हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 08:49 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 05:09 PM (IST)
JJP के संगठन में शामिल हुए 22 नए पदाधिकारी, जयभगवान बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष
JJP के संगठन में शामिल हुए 22 नए पदाधिकारी, जयभगवान बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

जेएनएन, चंडीगढ़। दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) ने संगठन का विस्तार करते हुए तीन जिलों के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 11 उपाध्यक्ष और पांच महिला जिला अध्यक्ष घोषित किए हैं। जींद निवासी अशोक गोयल को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

loksabha election banner

JJP के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि सतीश यादव को रेवाड़ी का अध्यक्ष बनाया गया है जो पिछले विधानसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे। सूबे सिंह बोहरा को गुरुग्राम और राजा राम को फरीदाबाद की जिम्मेदारी मिली है। इन तीनों जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही अब हरियाणा के सभी 22 जिलों में जेजेपी के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का काम पूरा हो गया है।

पिछले विधानसभा चुनाव में पिहोवा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रहे जयभगवान शर्मा को और झ्ज्च्जर के सतपाल पहलवान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। जींद के अशोक गोयल उर्फ लीलू कोषाध्यक्ष होंगे। सोनीपत की बरोदा सीट से तीन बार विधायक रहे रमेश खटक अब जेजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे।

पलवल निवासी बलदेव अलावलपुर, सोनीपत की गन्नौर सीट से चुनाव लड़ चुके कृष्ण गोपाल त्यागी, पानीपत के सुगन चंद रोड, डबवाली निवासी जगरूप सिंह सकताखेड़ा और महेंद्रगढ़ से विधायक रह चुके राव अमर सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

यमुनानगर निवासी मंगत राम कपूर, नारनौंद निवासी छन्नो देवी, तोशाम के राजेंद्र गांधी, पलवल के उदयवीर भड़ाना और अंबाला के बलिंदर लंडा को भी प्रदेश उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। टोहाना निवासी कैलाशो रानी को फतेहाबाद, थानेसर की निशा मदान को कुरुक्षेत्र, गन्नौर की सरोज बैनीवाल को सोनीपत, लतिका भारद्वाज को पलवल और मीना मकड़ौली को रोहतक जिले की महिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.