haryana Independence Day 2020: समारोहों में उमड़ी देशभक्ति, पंचकूला में सीएम ने किया ध्वजारोहण
Haryana Independence Day 2020 हरियाणा में कोरोना के डर को दरकिनार कर स्वतंत्रता दिवस समाराेह पर देशभक्ति उमड़ी। समारोहों में उपस्थिति कम रही लेकिन जोश पूरे उफान पर दिखा।
चंडीगढ़, जेएनएन। Independence Day 2020 Live: हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस समाराेह में कोरोना के कारण ऐहतियात के बावजूद पूरा जोश दिखा। समारोहों में लोगों की उपस्थिति सीमित रही, लेकिन जोश व जुनून उफान नजर आया। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने पंचकूला में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अन्य मंत्रियों ने विभिन्न जिलों में ध्वजारोहण किया।
मनोहर लाल खट्टर ने समारोह मेें परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण से पहले उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वह पंचकूला के सेक्टर 12 स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे और शहीदों को दी श्रद्वांजलि। उन्होंने शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर पूर्व सैन्य अधिकारी व पंचकूला जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल तिरंगा रंग के गुब्बारों को हवा में उड़ाए। पंचकूला जिला की स्थापना 15 अगस्त 1995 को हुई थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला में राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पंचकूला वासियों को इसकी बधाई दी
पंचकूला में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गत वर्ष ग्लवान घाटी में शहीदों 20 जवानों को श्रद्धांजलि दी। रामधारी दिनकर की कविता का उल्लेख करते हुए कहा कि 'जिनकी चढ़ती हुई जवानी, खोज रही अपनी कुर्बानी।' सीएम ने पंचकूला जिले के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के जश्न को महामारी के कारण स्कूली बच्चे नहीं बुला पाए। कोरोना ने समारोह को लेकर कई बंदिशें लगा दी हैं। हम आजाद हैं कुछ बंधनों के साथ। कोरोना ने मुंह पर मास्क लगा दिए हैं, लेकिन हाथ नहीं बांधे हैं। कोरोना के दौरान निस्वार्थ सेवा करने वालों को धन्यवाद किया। राम मंदिर के शिलान्यास पर सभी को बधाई दी और कहा कि इससे आने वाली पीढिय़ों को श्रद्धा का प्रतीक के तौर पर याद रखेगा।
सीएम मनोहरलाल ने कहा कि सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है। आवश्यक सेवा वस्तु अधिनियम में संशोधन करके अब किसान अपनी फसल को कहीं भी बेच सकता है। मेरी फसल, मेरा ब्योरा पाेर्टल शुरू किया। इसके तहत किसान को उसकी उपज का सरकारी भाव सीधे खाते में गया है।
गुरुग्राम में परेड का निरीक्षण करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
उन्होंने कहा कि किसान सिंचाई में कम से कम पानी का इस्तेमाल करें। इसके लिए मेरा पानी, मेरी विरासत योजना शुरू की। धान की खेती छोड़कर दूसरी फसल उगाने के लिए किसानों ने सरकार का साथ दिया। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी से ईमानदार सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को काफी फायदा हुआ।
मनोहरलाल ने कहा कि सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एमएसएमई का नया विभाग बनाया है। आधी आबादी महिलाओं की है। राज्य सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए पंचायतों में 50 फीसद आरक्षण देने का निर्णय लिया है। अब हरियाणा में लिंग अनुपात 1000 के मुकाबले 923 है। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता से लेकर राज्य सरकार ने 31 नए महिला थाने खोले हैं। पुलिस की कुल संख्या में महिलाओं की संख्या 15 फीसद की जाएगी।मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि हरियाणा में म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत अब 4838 गांवों में 24 घंटे बिजली मिलेगी। नई शिक्षा नीति-2020 के तहत राज्य सरकार सबसे पहले काम करना शुरू कर देगी
सिरसा में स्वतंत्रता दिवस समारोह मेें पुलिस टुकड़ी।
रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में राज्य मंत्री अनूप धानक ने समारोह में ध्वजारोहण किया। इसी तरह हिसार, पानीपत, सिरसा, करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, फतेहाबाद, भिवानी, कैथल सहित अन्य जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोहों का आयोजन किया गया।
रोहतक में ध्वजारोहण करते राज्यमंत्री अनूप धानक।
हिसार के महावीर स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्य के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने परेड का निरीक्षण किया और ध्वजारोहण किया। जींद में राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह से पहले शहीदी स्थल पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने स्वतंत्रता दिवस समाराेह में कोरोना काल मे सराहनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम व पीटी नहीं हुई।
जींद में स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोरोना योद्धा को सम्मानित करतीं राज्यमंत्री कमलेश ढांडा।
फरीदाबाद में शिक्षा मंत्री कुंवर पाल गुर्जर ने ध्वजाराेहण किया। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गुरुग्राम में आयोजित जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड की सलामी ली और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। करनाल की अनाज मंडी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा के खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने समारोह में करोना योद्धाओं को सम्मानित किया। अंबाला शहर की नई अनाज मंडी में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।