Move to Jagran APP

स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, आज से लौटेंगे काम पर

हरियाणामें बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल समाप्‍त हो गई है। वे अाज से काम पर लौट आएंगे। ये कर्मचारी 24 दिनों से हड़ताल पर हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 09:38 AM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 09:38 AM (IST)
स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, आज से लौटेंगे काम पर
स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, आज से लौटेंगे काम पर

जेएनएन, चंडीगढ़। 24 दिनों से हड़ताल पर कर रहे करीब पांच हजार बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी (एमपीएचडब्ल्यू) अाज से काम पर लौट आएंगे। सरकार के साथ समझौता हो जाने के बाद उनकी हड़ताल समाप्‍त हो गई है और अस्‍पतालों में अब स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं सामान्‍य हो जाएंगी।

loksabha election banner

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर करीब चार घंटे चली बैठक के बाद एमपीएचडब्ल्यू एसोसिएशन ने हड़ताल खत्म करने का एेलान कर दिया। इसके साथ ही अस्पतालों में बिगड़ी स्वास्थ्य सुविधाएं फिर से बहाल हो जाएंगी। कर्मियों के नेताओं को विज ने फिर से वार्ता के लिए शुक्रवार को अंबाला में बुलाया है।

एसोसिएशन की प्रधान ओमपति व प्रेस सचिव संदीप कुंडू की अगुआई में एमपीएचडब्ल्यू का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से वार्ता के लिए चंडीगढ़ पहुंचा था। सीएम ने मामले को निपटाने की बागडोर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को सौंप दी। दो चरणों में करीब चार घंटे तक वार्ता का दौर चला।

पहले चरण में मुख्य सचिव डीएस ढेसी की मौजूदगी में हड़ताली कर्मचारियों को मनाने का प्रयास हुआ, लेकिन बात बन नहीं पाई। इसके बाद विज ने महकमे के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरआर जोवेल और वित्त विभाग के वजीर सिंह गोयत के साथ मोर्चा संभाला और कर्मचारियों को मनाने में कामयाब रहे।

बैठक में एमपीएचडब्ल्यू की मुख्य मांगों 4200 ग्रेड पे स्केल, तकनीकी कर्मचारी घोषित करने, आरसीएच की महिला कर्मी और पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को वर्दी भत्ता तथा दो साल के सेवाकाल के आधार पर उन्हें नियमित करने की पॉलिसी बनाने के मुद्दे उठे जिन्हें स्वास्थ्य मंत्री ने जायज बताया।

स्‍वस्‍थ्‍य मंत्री अनिल विज ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि बर्खास्त कर्मचारियों को वापस लेते हुए मुकदमे वापस लिए जाएंगे। वह खुद एमपीएचडब्ल्यू की फाइल का फॉलोअप करते हुए मांगें पूरी करने की अधिसूचना जल्द जारी कराएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.