Move to Jagran APP

यूपी चुनाव में हरियाणवी तड़का, कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे पूर्व सीएम हुड्डा और उनके पुत्र दीपेंद्र

UP Assembly Election 2022 उत्‍तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में हरियाणवी तड़का लगेगा और हरियाणा के कांग्रेस नेता भी अपना जलवा दिखाएंगे। कांग्रेस ने हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को उत्‍तर प्रदेश चुनाव में पार्टी का स्‍टार प्रचारक बनाया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 06:08 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 06:08 PM (IST)
यूपी चुनाव में हरियाणवी तड़का, कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे पूर्व सीएम हुड्डा और उनके पुत्र दीपेंद्र
Up Assembly election 22:भूूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा यूपी चुनाव में स्‍टार प्रचारक होंगे। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में हरियाणावी तड़का भी दिखेगा।  हरियाणाा के कांग्रेस नेता भी उत्‍तर प्रदेश के चुनाव में जलवा दिखाएंगे। उत्तर प्रदेश में पांच चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में हरियाणा से सिर्फ दो नाम शामिल किए गए हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके सांसद बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल हैं। भूपेंद्र हुड्डा की पहचान किसान व जाट नेता के रूप में है, जबकि उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा की युवाओं में स्वीकारोक्ति है।

loksabha election banner

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जाट बाहुल्य सीटों पर हुड्डा की सेवाएं लेगी कांग्रेस

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजी गई स्टार प्रचारकों की सूची में भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम नौवें स्थान पर और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम 20वें स्थान पर है। हरियाणा से इन पिता-पुत्रों के अलावा किसी दूसरे कांग्रेस नेता को स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं रखा गया है। पहले चार स्थानों पर सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नाम हैं। गुलाम नबी आजाद और अशोक गहलोत के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सचिन पायलट के बाद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किए गए हैं।

प्रियंका गांधी के साथ पहले से ही चुनाव प्रचार कर रहे दीपेंद्र सिंह हुड़्डा

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को पिछले काफी समय से उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के साथ चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं। किसान संगठनों के आंदोलन के दौरान भी दीपेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस द्वारा किए गए आंदोलनों में अहम भूमिका रही थी। दीपेंद्र हुड्डा को वहां अक्सर प्रियंका गांधी के साथ हर आयोजन में शामिल पाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और फिलहाल कांग्रेस विधायक दल के नेता होने के साथ-साथ विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं।

कांग्रेस दिल्ली या उसके आसपास के क्षेत्रों में जब भी बड़ी रैली करती रही है, तभी उन रैलियों में हुड्डा ने भीड़ जुटाने का काम किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट बाहुल्य विधानसभा सीटें हैं। कांग्रेस पार्टी हुड्डा का इस क्षेत्र में तथा दीपेंद्र का युवाओं में इस्तेमाल करेगी।

दीपेंद्र सिंह हुड्डा को हाल ही में गोवा में पार्टी संगठन के चुनाव के लिए पीआरओ का दायित्व भी सौंपा गया है। हरियाणा से कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, किरण चौधरी, कुमारी सैलजा, कैप्टन अजय यादव और कुलदीप बिश्नोई को स्टार प्रचारकों की पहली सूची में स्थान नहीं मिल पाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.