हरियाणा में विधायकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, दुल्हन की तरह सजाई गई है विधानसभा
हरियाणा में विधायकों को विधायी कार्यों की ट्रेनिंंग देने के लिए कार्यक्रम शुरू हो गया है। इसका शुभारंभ सीएम मनोहर लाल स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता व नेता प्रतिपक्ष हुड्डा ने किया।
जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में विधायकों को विधायी कार्यों की ट्रेनिंंग देने के लिए कार्यक्रम शुरू हो गया है। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने किया। कल समापन के अवसर पर लोकसभा सचिवालय के अधिकारियों के साथ-साथ स्वयं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी पहुंचेंगे। कार्यक्रम केे लिए विधानसभा को दुल्हन के तरह सजाया गया है।
बता दें, हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में 44 विधायक पहली बार चुनकर आए हैैं, जबकि 18 विधायक ऐसे हैैं, जो दूसरी बार चुनाव जीते हैैं। हरियाणा में ऐसा पहली बार हो रहा हैै होगा, जब विधायकों को विधानसभा के भीतर ही ट्रेनिंग दी जा रही है। अभी तक ऐसे शिविर विधानसभा के बाहर ही आयोजित किए जाते रहे हैैं। विधायकों के ट्रेनिंग कार्यक्रम में मंच पर मुख्यमंत्री के अलावा विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद हैं। ट्रेनिंग कार्यक्रम की कवरेज लोकसभा व राज्यसभा टीवी कर रहे हैं।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें