Move to Jagran APP

बारिश के बाद अब कोहरे का कहर, शीतलहर से कांप रहा हरियाणा

हरियाणा में शीतलहर के साथ कोहरे की भी मार पड़ रही है। सोमवार को राज्‍य के कई हिस्‍सों में दोपहर तक कोहरा छाया रहा।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 07 Jan 2019 12:43 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jan 2019 08:59 PM (IST)
बारिश के बाद अब कोहरे का कहर, शीतलहर से कांप रहा हरियाणा
बारिश के बाद अब कोहरे का कहर, शीतलहर से कांप रहा हरियाणा

पंचकूला, जेएनएन। पूरा हरियाणा शीतलहर में कांप रहा है। राज्‍य के अधिकतर हिस्‍सों में बारिश्‍ा के बाद ठिठुरन बढ़ गई है। साेमवार को घने कोहरे ने राज्‍य के कई हिस्‍सों को सुबह ढ़क लिया और अधिकतर जगहों पर दोपहर के समय भी कोहरा छाया रहा। इससे लोगों को भारी परेशानी हुई और सड़क व रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

loksabha election banner

सोमवार को सुबह रोहतक, हिसार सहित अधिकतर जगहों पर काेहरा छा गया। इससे दृश्‍यता शून्‍य के करीब हो गया। इससे सड़काें पर वाहन रेंग-रेंगकर चले र‍हे थे। इस कारण रेल यातायात भी काफी प्रभावित हुआ। इससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। सबसे अधिक दिक्‍कत दैनिक यात्रियों को हुई। कोहरे के कारण अधिकतर ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

इससे हिसार में रविवार को कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। नारनौल में ओले पड़े हैं। इससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई, लेकिन रविवार शाम हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। बारिश फसलों के लिए बेहद फायदेमंद बताई जा रही है।

रोहतक में छाया घना कोहरा।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार मौसम परिवर्तनशील एवं खुश्क रहेगा। इसके बाद 8 जनवरी से प्रदेश के विभिन्न जिलों में सुबह व शाम के समय कोहरा छाने की संभावना है। ठंड की वजह से पानीपत में एक अधेड़ की मौत हो गई।

ठंड गेहूं के लिए फायदेमंद

कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल को फायदा होगा। इससे फुटाव अच्छा होगा और ङ्क्षसचाई की दिक्कत भी दूर हो जाएगी। लेकिन सब्जियों व चारे की फसल के लिए ठंड नुकसानदायक है। पाला पडऩे के कारण फसल प्रभावित हो रही है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.