Move to Jagran APP

Bharat Bandh Haryana: हरियाणा में बंद का असर, किसानों ने कांग्रेस नेताओं को नहीं बोलने दिया

Bharat Bandh हरियाणा में किसान संगठनों के भारत बंद का असर दिख रहा है। राज्‍य में हरियाणा रोडवेज की बसें बंद हैं। किसानों ने कैथल जिले में कलायत के पास हाईवे जाम कर दिया है और सड़क पर धरना देकर बैठ गए हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 08 Dec 2020 06:15 AM (IST)Updated: Tue, 08 Dec 2020 05:51 PM (IST)
Bharat Bandh Haryana: हरियाणा में बंद का असर, किसानों ने कांग्रेस नेताओं को नहीं बोलने दिया
Bharat Bandh के दौरान हरियाणा के यमुनानगर में किसानों ने धरने में पहुंचे कांग्रेस विधायक को नहीं बोलने दिया। (जागरण)

चंडीगढ़, जेएनएन। Bharat Bandh in Haryana: हरियाणा में भारत बंद (Bharat Bandh)  का असर दिखा। बंद के दौरान कई जगह कांग्रेस नेता भी पहुंचे। यमुनानगर में कांग्रेस के विधायक बिशनलाल सैनी और रेणुबाला धरने में पहुंचीं। इस दौरान किसानों ने उनको धरने को संबोधित करने से मना कर‍ दिया। किसानों ने कहा कि यह गैर राजनीतिक आंदोलन है और इसे सियासी नेता संबोधित नहीं कर सकते। राज्‍य में हरियाणा रोडवेज के पहिये थम गए। कैथल जिले के कलायत में किसानों ने हाईवे जाम कर दिया और सड़क पर धरना लगाकर बैठ गए। इसके अलावा, राज्‍य में कई जगहों पर बंद का अधिक असर नहीं दिखा। नारनौल और फरीदाबाद में दुकानेंं खुली दिखीं। अंबाला में भी भारत बंद का मिलाजुला असर दिखा।

loksabha election banner

- 1.17 PM: यमुनानगर में भारत बंद के दौरान धरने पर पहुंचे कांग्रेस विधायक बिशन लाल सैनी व रेणु बाला को किसानों ने बोलने नहीें दिया। किसानों ने कहा कि आपका स्वागत है, लेकिन आप राजनीतिक हैं। इसलिए आप धरने पर संबोधित नहीं कर सकते हैं। यह मंच गैर राजनीतिक है। कोई भी नेता धरने को संबोधित करे, इस पर किसानों को एतराज है।

1.10 PM- हरियाणा में बंद का काफी असर हुआ है, लेकिन कुछ जगहोें पर यह बेअसर भी दिखा। नारनौल और फरीदाबाद में इसका खास असर नहीं हुआ। यहां दुकानें खुली देखी गईं। अंबाला में इसका मिलाजुला असर हुआ है।

-11.35 AM: यमुनानगर में भारत बंद के समर्थन में किसान संगठनाें ने प्रदर्शन किया और ट्रैक्‍टर रैली निकाली।

- 11.25 AM: करनाल में भारत बंद का असर दिख रहा है। बंद के समर्थन में विभिन्‍न संगठनों के सदस्‍यों ने प्रदर्शन किया। पहले दुकानें खुली थीं, लेकिन बाद में दुकानदारों ने बंद कर लिया।

करनाल में भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन करते विभिन्‍न संगठनों के सदस्‍य।

11.22 AM: अंबाला में भारत बंद का मिलाजुलसा असर दिख रहा है। दुकानदार असमंजस में हैं, जबकि इंतजार कर रहे है कि समय बीतने के साथ क्या स्थिति बनती है। यही कारण है कि अधिकतर दुकानें खुली मिलीं। दूसरी ओर रोडवेज पर फिलहाल कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। पहले की तरह रूटीन में बसें चल रही हैं, जबकि यात्रियों के लिए अभी कोई दिक्कत नहीं है।

- 10.58 AM: हरियाणा रोडवेज की बसें नहीं चल रही हैं। कई जगहों पर किसान मुख्‍य मार्गों पर पहुंचे।

-10.57 AM: कलायत में किसानों ने हाईवे पर ट्रैक्‍टर खड़े कर यातायात जाम किया।

कलायत में हाईवे पर जाम लगाते किसान।                                                (जागरण)

-10.50 AM: किसानों ने कलायत में नेशनल हाइवे पर संगम होटल के सामने जाम लगा दिया है। बसें नहीं चल रही हैं।

कृषि कानूनों में सुधारों का विरोध कर रहे किसान संगठनों के भारत बंद (Bharat Bandh) के मद्देनजर हरियाणा सरकार अलर्ट पर है। राज्‍य में सुरक्षा के कड़़े प्रबंध किए गए हैं और सभी प्रमुख स्‍थलों पर पुलिस बल तैनात किए हैं। बंद का आह्वान 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक किया गया। भारत बंद के दौरान यातायात और परिवहन व्‍यवस्‍था प्रभावित हुई।

भारत बंद के मद्देनजर राज्‍य के मुख्य सचिव विजय वर्धन ने प्रदेश में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा के लिए उच्च अधिकारियों के साथ  मैराथन बैठकें कीं। साथ ही वीडियो कान्फेंसिंग के जरिये सभी जिला उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों को कानून व व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: Agricultural law: हरियाणा के विशेषज्ञों का मत- कृषि कानून किसान उत्पादक संघ व प्रगतिशील किसानों के लिए वरदान

यह भी पढ़ें: जानिये पंजाब के इस 'सौदागर' की खास कहानी, विदेश की नौकरी छोड़ लौटे और अब लोगाें के जीवन में घोल रहे मिठास

यह भी पढ़ें: Agricultural laws: हरियाणा के इन प्रगतिशील किसानों से जानिये तीन कृषि कानूनों के फायदे

यह भी पढ़ें: CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- पंजाब को पहले मिलेे कोरोना की दवा

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.