विज-सीएम विवाद पर हरियाणा प्रभारी जैन बोले, प्रदेश में मुख्यमंत्री ही सर्वेसर्वा
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने विज-सीएम विवाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री ही सर्वेसर्वा हैं।
जेएनएन, नई दिल्ली। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बाद गृहमंत्री अनिल विज भी सत्ता का केंद्र बन गए हैं। विज ने सीआइडी से विधानसभा चुनाव की रिपोर्ट मांगकर सबको असहज किया हुआ है। इस बीच, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने विज-सीएम विवाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री ही सर्वेसर्वा हैं।
जैन ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री और गृहमंत्री दोनों से बातचीत हो चुकी है। इस मामले को बढ़ाचढ़ा कर दिखाया जा रहा है। मामले में इतना बड़ा कुछ नहीं है। इस विषय में दोनों से उनकी बातचीत हो चुकी है। जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में सरकार चल रही है और सरकार के सर्वेसर्वा मुख्यमंत्री ही रहते हैं। गृहमंत्री के जो कार्य हैं वह भी कर रहे हैं, इसको लेकर कोई कंफ्यूजन नहीं है। किसी विषय में दोनों के बीच कहीं न कहीं कुछ मिसकम्युनिकेशन हुआ होगा। इसके कारण भ्रांति पैदा हुई।
यह भी पढ़ें: Ayushman Bharat Scheme में बड़ा फर्जीवाड़ा, घर-घर जाकर बने नकली कार्ड, PMO पहुंचा मामला
बता दें, अनिल विज ने सीआइडी से विधानसभा चुनाव की रिपोर्ट मांगकर सबको असहज कर दिया था। इसके बाद विपक्ष को भी बोलने का मौका मिल गया। विज की बयानबाजी से दुखी मुख्यमंत्री मनोहर लाल राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मिले। सीएम की मुलाकात के बाद बीएल संतोष ने गुरुवार पार्टी के प्रदेश प्रभारी महामंत्री डॉ.अनिल जैन से भी विस्तृत चर्चा की थी।
यह भी पढ़ें: छह महीने से खामोश है Navjot Sidhu वाणी, Captain के सामने नहीं चल पा रही है हाईकमान की
मनोहर लाल ने संगठन के दोनों नेताओं को साफतौर पर कह दिया है कि राज्य सरकार की गाड़ी चलाने के लिए एक स्टेयरिंग और एक ही ड्राइवर होना चाहिए। इसकेे बाद जैन ने यह बयान पार्टी की राय स्पष्ट कर दी है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें