अनुबंधित पदों पर भर्तियों से पहले हरियाणा सरकार ने बढ़ाया मानदेय, जानें किस पद पर कितनी हुई वृद्धि
Haryana Recruitment हरियाणा सरकार ने राज्य में अनुबंधित पदों पर भर्तियों से मानदेय में वृृद्धि की है। इसके साथ ही मानदेय में हर साल वृद्धि करने का भी सरकार ने फैसला किया है। इसके लिए पूरे प्रदेश को तीन श्रेणियों में बांटा गया है।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Haryana Recruitment: हरियाणा सरकार ने अनुबंध पर भर्तियों को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य सरकार ने अनुबंध पर भर्तियों से पहले मानदेय में वृद्धि की है। हरियाणा में अब अनुबंध के आधार की तमाम भर्तियां हरियाणा कौशल रोजगार निगम करेगा। भर्तियां शुरू करने से पहले प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश को तीन जोन में बांटते हुए मानदेय तय कर दिया है। हर साल यह मानदेय संशोधित होगा।
पूरे प्रदेश को तीन श्रेणियों में बांटा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और पंचकूला में मिलेगी सर्वाधिक पगार
मुख्य सचिव संजीव कौशल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत के साथ ही प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ से लगते पंचकूला को प्रथम श्रेणी में रखा गया है। इन जिलों में सर्वाधिक मानदेय मिलेगा। 13 जिले पानीपत, झज्जर, पलवल, करनाल, अंबाला, हिसार, रोहतक, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, भिवानी और जींद को दूसरी श्रेणी में रखा गया है। इनमें प्रथम श्रेणी के जिलों से कम, लेकिन तृतीय श्रेणी के जिलों से ज्यादा पगार मिलेगी। पांच जिले महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, सिरसा, नूंह और चरखी दादरी तीसरी श्रेणी में शामिल हैं जहां मानदेय सबसे कम रखा गया है।
महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, सिरसा, नूंह और चरखी दादरी में सबसे कम मानदेय मिलेगा
वहीं, रोजगार के लिहाज से पदों को भी चार श्रेणियों में बांटा गया है। लेवल-1 में दसवीं तक शैक्षिक योग्यता वाले पद, लेवल-2 मिनिस्टि्रयल और गैर तकनीकी, लेवल-3 में तकनीकी पद (आइटीआइ) और लेवल-4 में स्नातक और इससे अधिक शैक्षिक योग्यता वाले पद रखे गए हैं।
तीनों श्रेणी के शहरों में अलग-अलग रेट
श्रेणी - लेवल-1 - लेवल-2 - लेवल-3 - लेवल-4
- प्रथम श्रेणी - 17,520 - 20,590 - 21,200 - 22,420
- द्वितीय श्रेणी - 15, 450 - 18,510 - 19,120 - 20,350
- तृतीय श्रेणी - 14,330 - 17,390 - 18,000 - 19,230
ज्यादा अनुभव वाले कर्मचारियों को ज्यादा पैसा
1. प्रथम श्रेणी के शहर
लेवल - पांच साल तक अनुभव -पांच से 10 साल का अनुभव - 10 साल से अधिक अनुभव
- लेवल-I - 17,520 - 19,272 - 21,024
- लेवल-II - 20,590 - 22,649 - 24,708
- लेवल-III - 21,200 - 23,320 - 25,440
- लेवल-IV - 22,420 - 24,662 - 26,904
2. द्वितीय श्रेणी के शहर
लेवल - पांच साल तक अनुभवं पांच से 10 साल का अनुभव - 10 साल से अधिक अनुभव
- लेवल-I - 15,450 - 16,995 - 18,540
- लेवल-II - 18,510 - 20,361 - 22,212
- लेवल-III - 19,120 - 21,032 - 22,944
- लेवल-IV - 20,350 - 22,385 - 24,420
3. तृतीय श्रेणी के शहर
लेवल - पांच साल तक अनुभव- पांच से 10 साल का अनुभव - 10 साल से अधिक अनुभव
- लेवल-I - 14,330 - 15,763 - 17,196
- लेवल-II - 17,390 - 19,129 - 20,868
- लेवल-III - 18,000 - 19,800 - 21,600
- लेवल-IV - 19,230 - 21,153 - 23,076