Move to Jagran APP

महंगाई, बेरोजगारी सहित कई मुद्दों को लेकर फील्ड में उतरेंगे हरियाणा कांग्रेसी

हरियाणा कांग्रेस महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर फील्ड में उतरेगी। हरियाणा कांग्रेस द्वारा 14 नवंबर से 29 नवंबर तक पैदल मार्च करते हुए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा कुमारी सैलजा ने दी।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 01 Nov 2021 01:41 PM (IST)Updated: Mon, 01 Nov 2021 01:41 PM (IST)
महंगाई, बेरोजगारी सहित कई मुद्दों को लेकर फील्ड में उतरेंगे हरियाणा कांग्रेसी
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा की फाइल फोटो।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में महंगाई, बेरोजगारी, नए कृषि कानूनों सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस फील्ड में जाएगी। 14 नवंबर से 29 नवंबर तक प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जाएगा। ग्रास रूट लेवल पर पदयात्रा करते हुए लोगों से तमाम मुद्दाें पर बातचीत करते हुए उन्हें जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा सदस्यता अभियान भी शुरू हो गया है।

loksabha election banner

प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को पत्रकारों से रू-ब-रू कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा कुमारी सैलजा ने सदस्यता अभियान का फार्म जारी करते हुए कहा कि 31 मार्च तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत अधिकतम लोगों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश रहेगी। सदस्यता अभियान आफलाइन और आनलाइन दोनों मोड से चलेगा। रामकिशन गुर्जर हरियाणा में कांग्रेस सदस्यता अभियान के इंचार्ज होंगे। हर बूथ पर सदस्य बनाने की कोशिश होगी।

सैलजा ने कहा कि महंगाई बढ रही है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सहित सब महंगा हो रहा है। मुख्य विपक्षी दल होने के नाते हम इन मुद्दों पर लोगों के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद उपचुनाव में पहले लोकदल हर हथकंडे अपनाता था। सरकार ने भी हर चीज का दुरुपयोग किया। कांग्रेस ने चुनाव अच्छा लड़ा है। अब परिणाम बताएगा। कांग्रेस के सभी नेताओं ने मिलकर एकजुटता से प्रचार किया।

सैलजा ने कहा कि इनेलो के लिए जीने-मरने का सवाल है। वहां पर वे दबाव की राजनीति करते हैं। अभय ने किसानों के मुद्दे पर इस्तीफा दिया और बिना मुद्दे खत्म हुए मैदान में आ गए। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा सत्ता में हैं। दोनों के पास उम्मीदवार नहीं हैं जिस कारण तीसरी पार्टी के नेता को ज्वाइन कराके चुनाव लड़ाया गया। आम चर्चा थी कि पैसे वाले को टिकट दी गई है।

दगाबाज कांग्रेसियों को दिए जाएंगे नोटिस

कुमारी सैलजा ने कहा कि ऐलनाबाद में कांग्रेस के जिस नेता ने चुनाव में प्रचार नहीं किया या खिलाफत की या जिनकी शिकायत आती है, जांच के बाद तथ्यों के आधार पर नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया जाएगा। ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर सैलजा ने कहा कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए सरकार ने कई हथकंडे अपनाए हैं। वह रिजल्ट आने के बाद सभी के सामने आ जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.