Move to Jagran APP

56 के विश्वास से लबरेज हरियाणा सीएम मनोहर को दिल्‍ली में नड्डा से मिला एनर्जी बूस्टर

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल को अपनी दिल्‍ली यात्रा के दौरान भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के अन्‍य केंद्रीय नेताओं से एनर्जी बूस्‍टर मिला। उन्‍होंने दाे दिनों में नड्डा सहित भाजपा व आरएसएस के कई नेताओं से मुलाकात की।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 12:23 PM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 12:23 PM (IST)
56 के विश्वास से लबरेज हरियाणा सीएम मनोहर को दिल्‍ली में नड्डा से मिला एनर्जी बूस्टर
दिल्‍ली में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के साथ हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल। (जागरण)

नई दिल्ली, [बिजेंद्र बंसल]। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में अपनी सरकार का 32 के मुकाबले 56 मतों से बहुमत साबित करने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल को दिल्ली दरबार से एक बार फिर शाबाशी मिली है। अपनी दिल्‍ली यात्रा में मनोहरलाल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के केंद्रीय नेताओं से एनर्जी बूस्‍टर मिला। इस दौरान वह आत्मविश्वास से लबरेज दिखाई दिए। दूसरी ओर, मनोहर लाल ने मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर फिलहाल विराम लगा दिया। इससे मंत्री पद के दावेदार भाजपा व जजपा के नेताओं को निराशा मिली है।

loksabha election banner

अगली बार संभव है मोदी-शाह से मुलाकात

अगली बार अब होली के बाद मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात संभव बताई जा रही है। इसके बाद राज्य में बोर्ड-निगम के चेयरमैन सहित प्रदेश भाजपा संगठन की सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। पहले सीएम का दिल्ली में दो दिवसीय प्रवास था, मगर नड्डा से मुलाकात के बाद तय कार्यक्रम में बदलाव कर वह चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

बीरेंद्र सिंह और रामचंद्र जांगड़ा को मिली सीएम से नसीहत

तीन कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को लेकर बयान देने वाले भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह सहित राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। इसके बाद ही मुख्यमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने गए। बीरेंद्र सिंह ने सीएम से अपनी मुलाकात को सामान्य बताया। हालांकि माना यह जा रहा है कि बीरेंद्र सिंह ने रोहतक में अपने समर्थकों द्वारा निकाले जाने वाली मोटरसाइकिल रैली के विरोध पर सीएम से चर्चा की।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने बीरेंद्र सिंह को पार्टी लाइन पर दो-टूक बात करने का निर्देश दिया। इसके बाद बीरेंद्र सिंह सायं दिल्ली स्थित अपने निवास पर मीडिया से भी रूबरू हुए। इसी तरह किसान आंदोलन पर विवादित टिप्पणी करने वाले राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने भी सीएम से मुलाकात के बाद अपने शब्द वापस लेते हुए कहा कि वह आंदोलन सही स्वरूप बता रहे थे। इसके पीछे उनकी मंशा किसी को आहत करने की नहीं थी।

जांगड़ा ने कहा कि वे अपने शब्द वापस ले चुके हैं, इसमें माफी मांगने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। बता दें कि जांगड़ा ने किसान आंदोलन के संदर्भ में कहा था कि खाली लोग आंदोलन में आ जाते हैं। असली किसान तो खेत में काम कर रहे हैं।

सांसद अरविंद शर्मा के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया

सीएम मनोहर लाल राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने से पहले रोहतक के सांसद डाक्टर अरविंद शर्मा के दिल्ली स्थित आवास पर उनके पिता सतगुरु दास शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सांसद से इस दौरान स्वर्गीय सतगुरु दास शर्मा के सामाजिक जीवन की यादें ताजा की। सांसद निवास पर सीएम के साथ शोक व्यक्त करने वालों में राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे, भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री संजय जोशी, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेश पाठक, विधायक सीमा त्रिखा, पूर्व सांसद सुधा यादव सहित पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें: मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्‍त परमबीर सिंह का हरियाणा से है बेहद खासा नाता, जानें कैसे रहा है जुड़़ाव


यह भी पढ़ें: यमुना हरियाणा में स्वच्छ और दिल्ली में मैली, सुप्रीम कोर्ट में तथ्‍यों से जवाब देगी मनोहर सरकार

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.