Move to Jagran APP

BJP SC मोर्चा ने बनाई जंबो हरियाणा कार्यकारिणी, JJP ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, 54 पदाधिकारी नियुक्त

हरियाणा भाजपा एससी मोर्चा ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। मोर्चा ने पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। वहीं जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने भी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जेजेपी ने 54 पदाधिकारी नियुक्त किए हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 21 Aug 2021 06:47 PM (IST)Updated: Sat, 21 Aug 2021 09:01 PM (IST)
BJP SC मोर्चा ने बनाई जंबो हरियाणा कार्यकारिणी, JJP ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, 54 पदाधिकारी नियुक्त
भाजपा एससी मोर्चा व जेजेपी ने बनाए पदाधिकारी।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार ने शनिवार को प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सदस्य, जिला प्रभारी, स्थाई आमंत्रित सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की है। स्थाई आमंत्रित सदस्यों के साथ 31 विशेष आमंत्रित सदस्य और 111 सदस्य बनाए गए हैं।

loksabha election banner

मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े समेत सभी वरिष्ठजनों से विचार-विमर्श करने के बाद मोर्चे में विस्तार किया गया है। सांसद रतन लाल कटारिया, एससी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम अवतार वाल्मीकि, प्रदेश प्रभारी सुनीता दुग्गल, मनोहर सरकार में मंत्री बनवारी लाल, विधायक जगदीश नायर, विधायक विशंभर वाल्मीकि, सत्यप्रकाश जरावता और विधायक लक्ष्मण नापा, पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, बंतो कटारिया, पूर्व विधायक एवं प्रदेश सचिव रविंद्र बलिमाला, अरुण भान, महाबीर इंजीनियर और मांगे राम पंजेल को स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। तीन जिलों के प्रभारियों को बदला गया है। जींद जिले के प्रभारी की जिम्मेदारी रामपाल पाली, पानीपत की मीना नरवाल और महेंद्रगढ़ की जिम्मेदारी नरिंदर पीपल को दी गई है।

जेजेपी ने इनको दी जिम्मेदारी

जननायक जनता पार्टी (JJP) ने हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी में 54 पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। जजपा प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने बताया कि दिलबाग नैन व भरपूर सिंह को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। धर्मबीर पाडा, रमेश सिद्धपुर, अत्तर सिंह रुहिल, राव मनजीत सिंह जैलदार, रामकिशन तुषिर, महाबीर गुलिया, गुरमंगत सिंह, प्रेम सिंह धनखड़ व माहला राम सचिव होंगे।

पार्टी के सभी विधायक प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य होंगे। इसके अलावा हरबंस सिंह, प्रदीप खरकिया, बलराज चौहान, एडवोकेट अवतार सांगवान, अजीत तिगडाना, हरीश बैंसला, अशोक धारीवाल जौरासी व नरेश सहरावत को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है। इसी तरह राजपाल धनखड़, होशियार सिंघराना, वेदपाल गोगा, यादवेंद्र खरब, सुरेंद्र नैन कालवन, छबील दास पातलान, दरबारा देशवाल, एडवोकेट जयलाल नरवाना भी प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.