Bigg Boss के बाद बाॅलीवुड में व्यस्त हुईं हरियाणा BJP नेता सोनाली फोगाट, धर्मेंद्र संग दिखेंगे निराले अंदाज में
Bogg Boss 14 में शामिल रह चुकी हरियाणा की महिला भाजपा नेता सोनाली फोगाट अब बाॅलीवुड में व्यस्त हो गई हैं। वह कई फिल्मों में नजर आएंगी। सोनाली फोगाट बॉलीवुड के गुजरे जमाने के हीमैन धर्मेंद्र के साथ भी दिखेंगी।
चंडीगढ़, जेएनएन। Bigg Boss 14 के बाद हरियाणा भाजपा की महिला नेता सोनाली फोगाट बाॅलीवुड में छाने वाली हैं। वह मुंबई में फिल्मों व गानों की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह जल्द ही बॉलीवुड के गुजरे जमाने के हीमैन धर्मेंद्र के साथ निराले अंदाज में नजर आएंगी। सोनाली ने धर्मेंद्र के साथ एक गाने में नजर आएंगी। इसके अलावा वह कई फिल्मों व गानों की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं।
भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर आदमपुर से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी बिग बाॅस (Bigg Boss) फेम सोनाली फोगाट फिल्मों व आइटम सांग की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। बिग बाॅस से बाहर आने के बाद से सोनाली मुंबई में हैं और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह बनाने के लिए फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने अभी तक करीब आठ किलो वजन कम किया है, जो लगातार जारी है। सोनाली फोगाट की गिनती भाजपा की धाकड़ महिला नेत्रियों में होती है। बिग बाॅस 14 (Bigg Boss 14) में जाने के बाद उन्हें फिर से वही पहचान मिली, जो राजनीति में आने से पहले थी।
हरियाणवी पाप सिंगर एमडी-केडी की जोड़ी के साथ जुलाई में रिलीज होगी फिल्म
सोनाली फोगाट भाजपा महिला विंग में राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय रही हैं। बिग बाॅस में जाने से पहले और वहां से वापस आने के बाद उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं को अपने अगले प्लान से अवगत कराया। सोनाली की जुलाई में एक फिल्म 'हंसा' आने वाली है। इसमें वह फिल्म स्टार धर्मेंद्र के साथ एक गाने में नजर आएंगी। इसके अलावा हरियाणवी पाप सिंगर एवं रैपर एमडी-केडी की जोड़ी के साथ भी सोनाली फोगाट जल्द दिखाई देंगी।
यह भी पढ़ें: हरियाणा के कांग्रेस MLA छौक्कर के संस्थानों पर छापेमारी में मिली अहम डायरी, होंगे बड़े खुलासे
फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ राजनीति में भी पूरी तरह से सक्रिय रहेंगी सोनाली
सोनाली फोगाट मुंबई में आजकल जिम में काफी समय बिता रही हैं। उन्होंने अपना काफी वजन कम किया है। उनका कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री के हिसाब से खुद को फिट रखना उनकी पहली प्राथमिकता है और उसका असर यह देखने को मिला कि उन्हें काम मिल रहा है। सोनाली की इच्छा फिल्म स्टार सलमान खान के साथ भी काम करने की है। सोनाली बताती हैं कि छोटी उम्र में वह सोचा करती थीं कि एक दिन सुपर स्टार धर्मेंद्र के साथ काम करेंगी और उनकी यह इच्छा अब जाकर पूरी होने वाली है।
यह भी पढ़ें: उपद्रवियों के दिल में खौफ पैदा करेगा हरियाणा का नुकसान की भरपाई का कानून, जानें खास बातें
सोनाली दो हरियाणवी गाने भी शूट कर रही हैं। शूटिंग पूरी होने के बाद वह हरियाणा, दिल्ली और मुंबई समेत विभिन्न स्थानों पर फिल्म तथा गानों की प्रमोशन करेंगी। हिसार से कुछ दूरी पर उनका स्वयं का एक फार्म हाउस भी हैं। उन्हें खेती करने का शौक है। उनकी रसोई में अपने फार्म हाउस में उगाई गई सब्जियां ही इस्तेमाल होती हैं। फार्म हाउस पर बड़े बेर, आडू, चीकू और नींबू के पेड़ हैं। बेर लगभग तैयार हैं। सोनाली कहती हैं कि वह हिसार में कुछ समय बिताने के बाद वापस फिल्म इंडस्ट्री में लौटेंगी, लेकिन साथ ही साथ उनका आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ लगातार संपर्क बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: अंधविश्वास की हदें पार : पंजाब में 13 साल के बच्चे से कराई मांगलिक युवती की शादी, सुहागरात के बाद मौत का मातम
यह भी पढ़ें: हरियाणा में अब कार व मकान वाले भी माने जाएंगे गरीब, सीएम ने बताया क्या है गरीबी का नया 'मापदंड'
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें