Move to Jagran APP

फोटो न्यूजः हरियाली तीज पर हरियाणा राजभवन में खूब जमा रंग

हरियाली तीज पर चंडीगढ़ स्थित हरियाणा राजभवन में खूब रंग जमा।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 14 Aug 2018 03:47 PM (IST)Updated: Tue, 14 Aug 2018 03:48 PM (IST)
फोटो न्यूजः हरियाली तीज पर हरियाणा राजभवन में खूब जमा रंग
फोटो न्यूजः हरियाली तीज पर हरियाणा राजभवन में खूब जमा रंग

हरियाली तीज पर चंडीगढ़ स्थित हरियाणा राजभवन में खूब रंग जमा। इस दौरान महिलाओं ने जहां सावन के गीतों संग झूलों का आनंद लिया, वहीं मेहंदी भी लगवाई।

loksabha election banner

समारोह में हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, असम और जम्मू व कश्मीर के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, प्रदेश की प्रथम महिला रानी सोलंकी, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्ण देव कंबोज, विधायक ज्ञानचन्द गुप्ता व लतिका शर्मा, मुख्य सचिव डीएस ढेसी, अतिरिक्त मुख्य सचिव कला एवं संस्कृति धीरा खंडेलवाल और राज्यपाल के सचिव डॉ अमित कुमार अग्रवाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूरा लुत्फ उठाया। राज्यपाल ने कलाकारों की प्रस्तुति से खुश होकर उन्हें पांच लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।

कलाकारों ने हरियाणवी लोकनृत्य लूर, उड़ीसी लोकनृत्य सम्बलपुरी, मध्यप्रदेश के बधई, पंजाब के गिद्दा, जम्मू व कश्मीर के रोफ और असम के लोकनृत्य बीहू की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम के दौरान झूला झूलती युवतियां। इस दौरान बच्चों ने भी गुब्बारे उड़ाने का आनंद लिया। साथ ही घेवर, मालपुए, खीर, पेड़े आदि का जमकर स्वाद लिया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.