Move to Jagran APP

हरियाणा में सभी फसलें MSP पर खरीदकर कांग्रेस को घेरेगी सरकार, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला खुद देख रहे इंतजाम

हरियाणा में गेहूं के साथ जौ चना सरसों ग्वार और दाल की फसलों की भी MSP पर खरीद होगी। ऐसा कर सरकार किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस को घेरेगी। इसके लिए सरकारी इंतजामों की देखरेख खुद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कर रहे हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 13 Mar 2021 08:44 PM (IST)Updated: Sat, 13 Mar 2021 08:44 PM (IST)
हरियाणा में सभी फसलें MSP पर खरीदकर कांग्रेस को घेरेगी सरकार, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला खुद देख रहे इंतजाम
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, [बिजेंद्र बंसल]। हरियाणा में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर किसानों की सभी फसलें खरीदकर भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस को घेरेगी। मनोहर सरकार एक अप्रैल से राज्य की सभी मंडियों में गेहूं सहित अन्य फसलों की MSP पर खरीद करेगी। इसके लिए सरकारी इंतजामों की देखरेख खुद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कर रहे हैं।

loksabha election banner

पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के बावजूद सरकार ने हरियाणा की 389 नियमित मंडियों और उनके अधीन बने 1442 नए खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद की थी। तब सरसों और गेहूं दोनों की खरीद एक साथ हुई थी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग इस बार भी फसलों की शत प्रतिशत ख़रीद सुनिश्चित करने के लिए गत वर्ष से भी ज़्यादा ख़रीद केंद्र बनाने की तैयारी में जुटा है। इतना ही नहीं हर वर्ष किसानों व आढ़तियों के लिए सिरदर्द बनने वाले बोरी -बारदाना और फ़सल उठान के लिए भी पुख्ता व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Haryana Budget 2021-22: ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की खपत पर पंचायत को मिलेगा दो प्रतिशत कर 

MSP खरीद में हरियाणा का योगदान

हरियाणा का देश के कुल गेहूं उत्पादन में 13.20 फीसद का योगदान है। 2020-21 में यहां कुल गेहूं उत्पादन में से 74 लाख मिट्रिक टन की MSP पर खरीद हुई। इससे 7,80,962 किसानों को फायदा हुुुुआ। 2020-21 में हरियाणा के किसानों ने 5 मार्च तक 56.13 लाख मीट्रिक टन धान MSP पर बेचा। इससे करीब 5.5 लाख किसानों को लाभ पहुंचा। हैफेड ने 2020-21 में MSP पर किसानों ने 4.53 मीट्रिक टन सरसों बेची।

पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर ही बेच सकेंगे किसान फसल

किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। एक अप्रैल से शुरू होने वाली सरकारी खरीद के लिए छोटे-बड़े 400 से अधिक खरीद केंद्र बनाए जाने हैं। अब तक गेहूं की फसल बेचने के लिए 7.25 लाख किसानों ने इस पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। पड़ोसी राज्यों के एक लाख 3 हजार किसानों ने भी इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाया है।

यह भी पढ़ें: Haryana Budget 2021: लौटेगा दूध-दही वाला हरियाणा, NCR के लिए स्थापित होगा दुग्ध संयंत्र, 3 लाख लीटर होगी पैकिंग क्षमता

इस वर्ष सरकारी खरीद के लिए केंद्र सरकार द्वारा तय MSP

फसल  2020-21       2021-22

गेहूं 1925                1975

जौ 1525                 1600

चना 4875              5100

मसूर 4800            5100

सरसों 4425           4650

फसल खरीद मामले में हरियाणा उत्तर प्रदेश व बिहार से आगे

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का कहना है कि सरकार ने पिछले एक वर्ष के दौरान प्रदेश के किसानों को दो फसलों गेहूं और धान का 30 हजार करोड़ रुपये का भुगतान न्यूनतम समर्थन मूल्य के रूप में किया। यह एक रिकार्ड है। हमने यह बात बजट सत्र के दौरान अविश्वास प्रस्ताव के दौरान चर्चा में सदन को बताई है। इन दोनों फसलों की खरीद के मामले में हरियाणा उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों से काफी आगे है। एक अप्रैल 2021 से शुरू होने वाली गेूहूं की खरीद के दौरान किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। किसान द्वारा मंडी में जे फार्म कटवाने के 48 घंटे के अंदर उसकी फसल का भुगतान सीधे उसके बैंक खाते में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Haryana Budget 2021: कोरोना में मंदे पड़े धंधे, पिछले साल के मुकाबले 8,093 रुपये कम हुई प्रतिव्यक्ति आय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.