Move to Jagran APP

योजनाओं को गति के लिए सरकार ने बनाए सात टास्क ग्रुप, विशेषज्ञों के हाथ होगी ग्रुप की कमान

सरकारी योजनाओं को प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने सात टास्क ग्रुप बनाए हैं। विशेषज्ञ कृषि स्वास्थ्य उद्योग सबके लिए घर शिक्षा एवं कौशल के लिए सुझाव देंंगे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 12:24 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 12:24 PM (IST)
योजनाओं को गति के लिए सरकार ने बनाए सात टास्क ग्रुप, विशेषज्ञों के हाथ होगी ग्रुप की कमान
योजनाओं को गति के लिए सरकार ने बनाए सात टास्क ग्रुप, विशेषज्ञों के हाथ होगी ग्रुप की कमान

नई दिल्ली [बिजेंद्र बंसल]। हरियाणा सरकार ने सरकारी योजनाओं को प्रभावी बनाने के लिए सात टास्क ग्रुप बनाए हैं। देश में विभिन्न क्षेत्रों के जाने माने विशेषज्ञों को इन टास्क ग्रुप की कमान दी है जबकि राज्य के सरकारी अधिकारियों को विशेषज्ञों के इन टास्क ग्रुप में सिर्फ समन्वय का काम दिया है। सरकार ने 2017 में 15 से 17 दिसंबर हिमालय की वादियों में तीन दिन तक चली भाजपा की मंथन बैठक में निकले निष्कर्ष के आधार पर भी ऐसे टास्क ग्रुप बनाए गए थे। मगर तब ये ज्यादा प्रभावी नहीं बन पाए थे। इसलिए इस बार सरकार ने विशेषज्ञों पर भरोसा जताया है। टॉस्क ग्रुप आवश्यक और सामान्य क्षेत्रों के लिए लघु, मध्यम और दूरगामी योजनाएं तैयार करेंगे।

loksabha election banner

इन टास्क ग्रुपों में उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी व वाणिज्यक सेवा क्षेत्र के लिए बने टॉस्क ग्रुप की कमान मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन आरसी भार्गव, हीरो ग्रुप के सुनील मुंजाल, उद्यमी निर्मल मिंडा, फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान बीआर भाटिया, जेबीएम ग्रुप के निशांत आर्य, एसोचेम के पूर्व प्रधान अनिल अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है तो जीएसटी, एक्साइज, टूरिज्म से राजस्व के स्रोत बढ़ाने के लिए टास्क ग्रुप

प्रोफेसर मुकुल अशर की अध्यक्षता में बनाया है। इसमें ओयो के सीईओ रोहित कपूर, मेक माइ ट्रिप के सीईओ दीप कालरा को भी शामिल किया गया है। इनसे भी सरकार राजस्व बढ़ोतरी के गुर सीखेगी।

सात टास्क ग्रुपों का इस तरह होगा स्वरूप

  1. खाद्य, कृषि एवं संबंधित सेवाएं : इसके चेयरमैन नीति आयोग के सदस्य प्रोफेसर रमेश चंद तथा सदस्य सचिव हरियाणा कृषि विभाग के महानिदेशक विजय सिंह दहिया होंगे।
  2. स्वास्थ्य, जनस्वास्थ्य एवं निकाय सेवाएं: पब्ल्कि हेल्थ फाउंडेशन के डॉ.केएस रेड्डी इस ग्रुप के चेयरमैन और आइएएस अमनीत पी कुमार इसकी सदस्य सचिव होंगी।
  3. आइटी, उद्योग एवं वाणिज्य ग्रुप : इसके चेयरमैन मारुति सुजुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव और सदस्य सचिव इंडस्ट्रीज विभाग के निदेशक सदस्य सचिव होंगे।
  4. सबके लिए घर: इस ग्रुप के चेयरमैन नीति आयोग के प्रधान सलाहकार अशोक जैन व सदस्य सचिव महानिदेशक शहरी स्थानीय निकाय विभाग अमित अग्रवाल होंगे।
  5. कौशल एवं शिक्षा: इस ग्रुप के चेयरमैन दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के उपकुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह होंगे।
  6. राजस्व एकत्रीकरण, टूरिज्म,एक्साइज, जीएसटी: इस ग्रुप के चेयरमैन प्रो.मुकुल अशर, सदस्य सचिव आइएएस विकास गुप्ता होंगे।
  7. सरकारी नीतियां: इसके चेयरमैन गर्वनेंस रिफॉर्मस अथारिटी के चेयरमैन प्रोफेसर प्रमोद कुमार तथा सदस्य सचिव टीसी गुप्ता आइएएस होंगे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.