Move to Jagran APP

मनोहरलाल ने गठबंधन पर कही बड़ी बात, बाेले- लंबी चलेगी जजपा से भाजपा की दोस्ती, नहीं बदला कोई मंत्री

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने अपनी सरकार के 2500 दिनों का कामकाज पेश करते हुए जजपा से गठबंधन को लेकर बड़ी बता कही। उन्‍होंने कहा कि भाजपा की जजपा से दोस्‍ती लंबी चलेगी। इसके साथ ही उन्‍होेंने साफ किया कि कैबिनेट से किसी मंत्री को हटाया नहीं जाएगा।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 30 Aug 2021 05:23 PM (IST)Updated: Mon, 30 Aug 2021 05:23 PM (IST)
मनोहरलाल ने गठबंधन पर कही बड़ी बात, बाेले- लंबी चलेगी जजपा से भाजपा की दोस्ती, नहीं बदला कोई मंत्री
चंडीगढ़ प्रेस क्‍लब में पत्रकारों से बातचीत करते हरियाणा के सीएम मनोहरलाल।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा व जजपा की राजनीतिक दोस्ती भविष्य में भी बरकरार रहेगी। साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में हाल-फिलहाल किसी तरह का बदलाव नहीं होने जा रहा है। मंत्रिमंडल में मंत्रियों की जो दो सीटें खाली हैं, वह भी जल्द भरने की कोई उम्मीद नहीं है। जजपा के साथ दोस्ती और मंत्रिमंडल में बदलाव नहीं होने की बात को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वयं स्वीकार किया है।

prime article banner

अगले तीन साल मिलकर काम करेंगे भाजपा व जजपा गठबंधन के नेता

अपनी सरकार के ढ़ाई हजार दिनों का लेखा-जोखा लेकर चंडीगढ़ प्रेस क्लब पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ताऊ देवीलाल के परिवार के साथ हमारी पार्टी भाजपा के पुराने राजनीतिक रिश्ते रहे हैं। चौटाला परिवार हमारे साथ कई बार सत्ता में रहा और आज भी है। हमारा गठबंधन ठीक ढंग से चल रहा है।

उन्‍होंने कहा कि शुरू में जब शादी होती है तो कुछ दिन एक दूसरे को समझने में लग जाते हैं। जजपा के साथ जब हमारा गठबंधन हुआ था, तब हमारे सामने भी यही दिक्कत आई। आज हम जजपा वालों को और जजपा वाले हमें अच्छी तरह से समझ गए हैं। दोनों एक दूसरे की बातों का ध्यान कर रहे हैं।

मनोहर के मंत्रिमंडल विस्तार की भी हाल-फिलहाल कोई संभावना नहीं

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगले तीन साल में भाजपा व जजपा के गठबंधन पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है, लेकिन देवीलाल परिवार के साथ गठबंधन के पुराने अनुभवों का हमें लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में हम 75 पार का नारा लेकर चले थे, लेकिन भले ही हमारी छह सीटें कम होकर 40 रह गई, मगर हमारा वोट बैंक 33 फीसदी से बढ़कर 36 फीसद हुआ है। 2024 के चुनाव में भाजपा का जनमत और सीटें बढ़ना तय है।

परफारमेंस के आधार पर कुछ मंत्रियों की छुट्टी होने से जुड़े सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि किसी भी मंत्री की परफारमेंस दो साल में नहीं आंकी जा सकती। जब फुटबाल या हाकी का मैच चल रहा होता है, तो आखिरी गोल से पूरी टीम के परफारमेंस का पता चलता है। इसलिए परफारमेंस का आकलन करने के लिए अभी तीन साल का समय पड़ा है। सरकार का काम पूरी टीम करती है। टीम में कोई साथी अच्छा काम करता है और कोई कम अच्छा करता है, लेकिन ओवरआल टीम का परफारमेंस देखा जाता है।

मनोहर लाल के अनुसार मंत्रिमंडल में दो सीटें खाली हैं। अगर कोई विधायक इन सीटों पर मंत्री बनने की इच्छा रखता है तो यह अधिकार उसे है। उपयुक्त समय आने पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से सलाह मशविरा कर मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया जाएगा। दो सीटें नहीं भरने से सरकार का कामकाज नहीं रुक रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.