Move to Jagran APP

जींद उपचुनाव पर पीएम मोदी और अमित शाह की भी निगाहें, पहुंचेंगे बड़े नेता

हरियाणा के जीेंद उपचुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्‍ठा को प्रश्‍न बनता दिख रहा है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी और भाजपा प्रधान अमित शाह की भी नजर है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 12:06 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 12:06 PM (IST)
जींद उपचुनाव पर पीएम मोदी और अमित शाह की भी निगाहें, पहुंचेंगे बड़े नेता
जींद उपचुनाव पर पीएम मोदी और अमित शाह की भी निगाहें, पहुंचेंगे बड़े नेता

चंडीगढ़, जेएनएन । जींद का चुनावी रण जीतने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा जी-जान से जुट गई है। यह उपचुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्‍ठा का प्रश्‍न बनती दिख रही है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रधान अमित शाह की भी इस पर नजरें हैं। इसे देखते हैं हरियाणा भाजपा के आला नेताओं ने जींद में डेरा डाल दिया है। कई बड़े नेता यहां आनेवाले हैं।

loksabha election banner

कलराज मिश्र 24 को आएंगे, मुख्यमंत्री मनोहर लाल 25 को जींद में करेंगे बड़ी रैली

करीब तीन दर्जन स्थानों पर चाय पी चुके मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक बार फिर जींद में डेरा डालने को तैयार हैैं। भाजपा प्रभारी डाॅ. अनिल जैन बूथ मैनेजमेंट में जुट गए हैं। भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी कलराज मिश्र 24 को जींद पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 25 जनवरी को जींद शहर में बड़ी रैली करेंगे।      

भाजपा के लिए जींद का रण बेहद मायने रखता है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जींद सीट के चुनाव नतीजों पर निगाह टिकी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद मान चुके कि यह चुनाव लोकसभा और विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने मुख्यमंत्री के बयान को आधार बनाकर कहा था कि भाजपा एक सीट की हार जीत के कुछ खास मायने नहीं मानती, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तुरंत स्थिति स्पष्ट कर उन्हें निरुत्तर कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि जींद विधानसभा सीट लोकसभा और विधानसभा चुनाव का इंडीकेटर (संकेतक) है। यदि भाजपा को लोकसभा और विधानसभा चुनाव जीतना है तो जींद भी जीतना हमारे लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि अशोक तंवर गलत बयानबाजी कर रहे हैैं। मैैंने कहा था कि जींद के चुनाव के बाद विधानसभा की सीट संख्या पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ेगा, मगर हमारे लिए यह चुनाव बेहद मायने रखता है।

मुख्यमंत्री के अनुसार जींद उपचुनाव का प्रभाव इसी वर्ष होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों पर अवश्य पड़ेगा। आधी-अधूरी बात किसी भी राजनीतिक नेता को शोभा नहीं देती। हम चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा और विधानसभा चुनाव जीते। इसके लिए जींद उपचुनाव को जीतना आवश्यक है।

सरकारी नौकरियों का पिटारा भाजपा के लिए रामबाण

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा चतुर्थ श्रेणी के 18 हजार से अधिक पदों के रिजल्ट के बाद चुनावी हवा बदलने का अनुमान भाजपा नेता लगा रहे हैं। अकेले जींद जिले को 1600 से अधिक नौकरियां मिली हैं, जिनमें हर बिरादरी का प्रतिनिधित्व है। जाट लैंड में सरकार इन नौकरियों को भुनाने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देगी।

भाजपा का फोकस शहरी व ग्र्रामीण मतदाताओं पर

सर्वजातीय खाप पंचायत एवं कंडेला खाप के प्रधान टेक राम कंडेला को मनाने के बाद भाजपा का फोकस ग्रामीण व शहरी मतदाताओं पर बढ़ गया है। मनोहर कैबिनेट के अधिकतर मंत्री जींद में डेरा डाल चुके हैैं। उनका आना-जाना लगा हुआ है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के दूत बनकर प्रदेश प्रभारी डाॅ. अनिल जैन भी जींद में संगठनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट लेंगे। सीएम के मीडिया एडवाइजर राजीव जैन के मुताबिक 25 जनवरी को शहर में रैली होगी, जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपनी सरकार के अब तक के काम तथा जींद के विकास का एजेंडा पेश करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.