पंचकूला सामान्य अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में डॉक्टर ने की स्टाफ नर्स से छेड़छाड़, हंगामा
पंचकूला के सामान्य अस्तपाल में डॉक्टर ने स्टाफ नर्स के साथ छेड़छाड़ की। इस पर गुस्साई नर्सों ने डॉक्टर को जमकर पीटा। मामला महिला आयोग तक पहुंच गया है।
जेएनएन, पंचकूला। यहां के सेक्टर 6 स्थित सामान्य अस्पताल में एक डॉक्टर पर आइसोलेशन वार्ड में नर्स के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। घटना के बाद नर्सों ने अस्पताल परिसर में एकत्र होकर डॉक्टर की जमकर धुनाई की। घटना के बाद काफी देर तक अस्पताल में हंगामा हुआ। मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन नर्सों ने पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की की।
बताया जा रहा है कि कोरोना के मरीजों के लिए बनाए आइसोलेशन वार्ड में रात को स्टाफ नर्स की ड्यूटी थी। वहां मनोरोग डॉक्टर राउंड पर आए थे। इसी दौरान उन्होंने नर्स से छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि जब डॉक्टर छेड़छाड़ कर रहा था, उस वार्ड में कोई भी मरीज नहीं था। स्टाफ नर्स ने डॉक्टर पर शराब के नशे में धुत होने का आरोप लगाया है।
छेड़छाड़ के दौरान स्टाफ नर्स ने इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी। मौके पर पैरा मेडिकल अफसर (PMO) और RMO पहुंचे, लेकिन उनके सामने ही डॉक्टर आइसोलेशन वार्ड से लिफ्ट के जरिए फरार हो गया। अधिकारियों ने डॉक्टर को रोका, पर डॉक्टर ने टिफिन को कार में रखने का बहाना लगाया और वहां से भाग गया।
घटना के बाद आज आरोपित डॉक्टर अस्पताल में आया तो नर्सों ने मिलकर आरोपी डॉक्टर की धुनाई कर दी, जिसके बाद अस्पताल में खूब हंगामा हुआ। वहीं, इस घटना के बाद महिला आयोग की उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज ने स्वास्थ्य विभाग की CMO और PMO को आयोग में पेश होने के लिए समन जारी किए हैं।
यह भी पढ़ें: हौसले और जिद की अनोखी कहानी, अब 'सिंह सूरमा' मेें दिखेगा संदीप सिंह का राजनीतिक सफर
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन कक्षाएं सेहत के लिए खराब, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर, सरकार से मांगा जवाब
यह भी पढ़ें: अद्भुत सेवाः लोगों को भूखा देखा तो शुरू की मुहिम, 111 दिन से लगातार जारी है लंगर
यह भी पढ़ें: विराट कोहली के चिजल जिम के पूर्व मैनेजर पर ठगी के आरोप, ऑडिट रिपोर्ट में हुआ खुलासा