Move to Jagran APP

हरियाणा में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने को अनिल विज से मिले दिग्विजय चौटाला

हरियाणा में किसानों पर दर्ज मामलों को लेकर भाजपा की गठबंधन सहयोगी जेजेपी के नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। इस दौरान दिग्विजय ने किसानों पर दर्ज मामले में वापस लेने की मांग की।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 07:15 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 07:15 PM (IST)
हरियाणा में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने को अनिल विज से मिले दिग्विजय चौटाला
दिग्विजय सिंह चौटाला की फाइल फोटो ।

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार में भाजपा की साझीदार जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जजपा ने समय रहते तो किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति खास रुचि नहीं दिखाई, लेकिन प्रदेश में विरोध के स्वर बुलंद हो जाने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला और उनके छोटे बेटे इनसो अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने मोर्चा संभाला है। दिग्विजय चौटाला अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशाने सिंंह के साथ शुक्रवार को गृह मंत्री अनिल विज सेे मिले और किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।

loksabha election banner

दिग्विजय चौटाला ने वीरवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस कर इस बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज से मिलने का दावा किया था। दिग्विजय चौटाला ने आज फिर दोहराया कि किसानों के हित उनकी पार्टी के लिए सर्वोपरि हैं, इसलिए उन पर दर्ज मुकदमों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें : हरियाणा में 10 लाख बच्चों के भविष्य पर लटकी तलवार, 3200 स्कूलों को एक्सटेंशन नहीं

दिग्विजय चौटाला ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार किसानों की मांगों के प्रति सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उनका समाधान करे। अजय चौटाला भी कह चुके हैं कि यदि केंद्र किसानों को एमएसपी का भरोसा दिलाए तो इसमें कोई हर्ज नहीं है।

यह भी पढ़ें : बेटियों के लिए योजनाएं बनाने में मददगार हरियाणा का सेल्फी विद डाटर अभियान

दिग्विजय चौटाला ने गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात करते हुए कहा कि किसान अपनी बात कहने के लिए दिल्ली जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनके विरुद्ध मुकदमे दर्ज किए, जिन्हें वापस लिया जाना चाहिए। गृह मंत्री अनिल विज ने इस मुलाकात के बाद कहा कि भाजपा व जजपा की राज्य में सरकार है। हम दोनों पार्टियों के लोग आपस में मिलते रहते हैं।

जजपा नेताओं ने भी शुक्रवार को मुलाकात कर किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग रखी। इस बारे में मुख्मयंत्री मनोहर लाल के साथ बातचीत की जाएगी। हम भी नहीं चाहते कि किसी के खिलाफ बिना कारण मुकदमे दर्ज हों। उन्होंने कहा कि केंद्र के साथ किसानों की सकारात्मक बैठक चल रही है। इसके अच्छे नतीजे सामने आएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.